सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्पोर्ट्स चैनलों पर नहीं मिलेगा लाइव मैच का मज़ा, टीआरपी के लिए अब नेताओं की रैलियों का होगा लाइव प्रसारण

former chief minister of up akhilesh yadav
अखिलेश यादव को विमान में चढ़ने से रोका गया था

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस के साथ भिड़ गए। इसी दौरान कुछ नेताओं को चोट आई, बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ता अपने नेता जी की रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे, न्यूज़ चैनलों ने दिन भर इसी खबर को चलाया, लगातार लाइव कवरेज होता रहा, दिल्ली के एक स्पोर्ट्स बार में तो लोगों ने स्पोर्ट्स चैनल को जबरदस्ती हटाकर न्यूज़ चैनल लगवा दिया, इसी को देखते हुए स्पोर्ट्स चैनलों ने एक बड़ा फैसला लिया है नेताओं की रैलियों का लाइव प्रसारण करने का, एक बड़े अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया है कि आज कल नेताओं की रैलियों का जितना लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाता है उतना तो वो किसी मैच के लिए भी नहीं करते, नेताओं की ये लाइव कवरेज लोग भी बड़े चाव से देख रहे हैं, इसलिए  सभी स्पोर्ट्स चैनलों ने मिलकर ये फैसला लिया है

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे

अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर रैली स्थल तक रोड शो किया था। प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ आई थी, लोगों की इस भीड़ को देखकर न्यूज़ चैनलों ने प्रियंका गांधी के रोड शो की नॉन स्टॉप लाइव कवरेज की, चैनल चाहे जो भी हो, स्क्रीन पर सिर्फ और सिर्फ प्रियंका गांधी ही दिख रही थीं, एक बड़े न्यूज़ चैनल के छोटे से रिपोर्टर ने बताया कि हेड ऑफिस की तरफ से उन्हें हफ्ते भर से इसे कवर करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी, जैसे की 100 मीटर की रेस, लंबे वक्त तक भीड़ के साथ धक्कामुक्की करते हुए चलते रहना, एक ही लाइन को हज़ारों तरह से घुमाफिरा कर कहते रहना और सबसे बड़ी बात कि हर दूसरी लाइन में ये कहना कि प्रियंका की ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें आप सिर्फ इसी चैनल पर देख रहे हैं

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी

priyanka gandhi vadra and her brother rahul gandhi in lucknow road show
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रोड शो के हर मिनट का लाइव कवरेज दिखाया गया 
ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए

एक टीवी कंपनी के सर्वे के मुताबिक, रैली और रोड शो को देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है जिसकी वजह से टीवी की टीआरपी पर काफी असर पड़ता है, यही वजह है कि ज्यादातर टीवी न्यूज़ चैनल इन्हें दिखाते हैं। चूंकि टीआरपी का सीधा मतलब कमाई से होता है और चैनल में कमाई होगी तो आगे का रास्ता साफ होगा। इसी को देखते हुए स्पोर्ट्स चैनल्स ने फैसला किया है कि आने वाले समय में वह क्रिकेट मैच की जगह पर नेताओं की रैलियों का प्रसारण करेंगे। क्योंकि, आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और लोकसभा चुनाव में हर पार्टी जी जान लगा देगी। कांग्रेस भी इसके लिए अपनी कमर कस रही है तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी अभी से इलेक्शन मोड में चले गए हैं। इसलिए आने वाले कुछ महीने टीवी के हिसाब से बेहद फायदेमंद रहने वाले हैं

ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क


राजनीतिक पार्टियां तो अभी से रैलियों का पूरा शिड्यूल बना चुकी हैं और उन्हें चैनलों को भेज भी दिया है, यूपी में कभी एक-दूसरे के दुश्मन रहे अखिलेश और मायावती ने भी हाथ मिलाकर साझा रैलियां करने का फैसला किया है, वहीं, कोलकाता से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी लगातार रैलियां करने वाली हैं , वह बंगाल से दिल्ली में बैठी मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी 100 से ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब इतने नेता हैं और इतने नेता की रैली करेंगे तो क्या माहौल होगा। स्पोर्ट्स चैनल वालों का मतलब साफ है कि उनकी टीआरपी जबरदस्त होगी और इसी को देखते हुए फैसला लिया गया है कि अब मैच नहीं नेताओं की रैलियों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज कि नजर आप बनें रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...