सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी

Rajnath singh wit Rafale fighter jet

ये भी पढ़ें : प्याज़ पर नया बवाल, दिल्ली में प्याज़ की दुकानों के बाहर पहरा देगी पुलिस

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ़्रांस में दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक राफेल की पूजा कर आए, जल्दी ही ये विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा, इसकी खूबियों की वजह से चीन और पाकिस्तान दोनों परेशान हैं, लेकिन दिल्ली के गफ्फार मार्केट से एक ऐसी खबर आयी है जिसने ना सिर्फ चीन और पाकिस्तान को बल्कि भारतीयों को भी हैरान कर दिया है, खबर है कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए मशहूर गफ्फार मार्केट अब राफेल बनाने की तैयारी कर चुका है, यही नहीं उसकी कई एक्सेसरीज़ तो बिकने भी लगी हैं, राफेल और इससे जुड़ी और कौन-कौन सी चीज़ें यहां बिक रही हैं उससे पहले आपको दिल्ली के गफ्फार मार्केट का छोटा सा परिचय दे देते हैं, ये इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन की सबसे बड़ी मार्केट है, यहां पर फोन कंपनियां ये भी चेक कराती रहती हैं कि उनका फोन कितना सुरक्षित है लेकिन दुनिया की एक भी मोबाइल कंपनी ऐसा फोन नहीं बना पायी है जिसे गफ्फार मार्केट के इंजीनियरों ने हैक ना कर लिया हो, डुप्लीकेट चीज़ें इतनी ओरिजनल दिखती हैं यहां कि पूछिए मत, हालांकि कई बार यहां के इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुत अच्छे भी निकल जाते हैं, अब जब से राफेल आने की सुगबुगाहट तेज़ हुई है, गफ्फार मार्केट के इंजीनियरों ने इसे चुनौती के तौर पर ले लिया है

ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा

बकवास न्यूज़ को 10 साल से गफ्फार मार्केट में इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ले रहे एक ट्रेनी इंजीनियर ने बताया कि अब हमारा साल राफेल की डुप्लीकेट कॉपी बनाने में ही जाएगा, क्योंकि उन्होंने अपने सीनीयिर इंजीनियर्स को ये बातें करते सुना कि राफेल का डुप्लीकेट बनाने बेहद मुश्किल है, और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ब्रेक कर पाना भी नामुमकिन है, लेकिन कुछ इंजीनियर्स ने दलील दी कि जब सुरक्षित फोन बनाने का दावा करने वाली ब्लैकबेरी और आईफोन तक उनसे ना बच पाए तो ये राफेल कौन से खेत की मूली है, यही नहीं ये भारत के लिए फायदेमंद भी होगा क्योंकि सरकार हज़ारों करोड़ देकर राफेल विमान खरीद रही है, यहां गफ्फार मार्केट में उसे कुछ हज़ार में ही बना देंगे, जबसे गफ्फार में काम करने वाले इंजीनियर्स ने यह घोषणा की है कि वह राफेल की कॉपी बनाने पर काम कर रहे हैं। तब से एक तरफ चीन और पाकिस्तान खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं फ्रांस के होश उड़े हुए हैं, फ्रांस को यकीन नहीं हो रहा कि भारत की राजधानी के एक मार्केट में इतने टैलेंटेड इंजीनियर मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को उम्मीद है कि अगर इस तरीके की कॉपी बनाई जा रही है तो वह कम पैसे में लेकर कम से कम 2000 पीस राफेल यहां से ले जाएंगे। वहीं सबसे सस्ती चीज बनाने में महारती चाइना चिंतित हैं कि उन से सस्ता कोई प्रोडक्ट कैसे बना सकता है।

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट


ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना

एक गफ्फारी इंजीनियर ने तो यहां तक बताया कि पिछले एक साल से वह राफेल को बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी परेशानी ये थी कि राफेल को उसने सिर्फ वीडियो और फोटो में देखा, वो भी बाहर से, असली राफेल उसने देखा नहीं, बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक ये इंजीनियर हवा में उड़ने वाले बच्चों के कई विमान बना चुका है, अगर एक बार वो राफेल को करीब से देख ले तो फिर कॉपी बनाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी, इस इंजीनियर के मुताबिक इस ने फ्रांस सरकार से इस विषय में बात करने की कोशिश भी की थी लेकिन सरकार ने इंकार कर दिया था, अब देखना होगा कि गफ्फार में काम करने वाले इंजीनियर कितने दिनों में राफेल की कॉपी को तैयार कर पाते हैं

ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...