ये भी पढ़ें : अगले महीने अमित शाह जाएंगे अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव में करेंगे मदद
नई दिल्ली: दिवाली को ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं। दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। दिवाली के त्योहार पर लोग पूजा पाठ करते हैं। लेकिन उसके अलावा हर किसी को शॉपिंग करने का इंतज़ार करता है। क्योंकि इस काफ़ी सस्ती क़ीमतों पर चीज़ें मिल जाती हैं। इसी को देखते हुए दिवाली पर कानपुर के लोगों के लिए गुटखे जैसा पेंट मार्केट में आया है। इसकी ख़ास बात ये होगी कि इसका रंग बिल्कुल गुटखे जैसा है। हालाँकि , इसकी एक ख़ास बात ये भी है कि ये एक बार दीवार पर लग जाने के बाद उतरता नहीं है। गुटखे को रोकने के बाद उतारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि काफ़ी सालों से ऐसी माँग की जा रही थी गुटखे जैसा पेंट बनाया जाए। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जो गुटका खाकर थुकटे हैं और सफ़ेद दीवार को लाल कर देते हैं। इसी को देखते हुए अब दीवारों पर इसे पेंट किया जाएगा। ताकि अगर कोई दीवार पर थुकता है तो किसी को पता नहीं चलेगा।
ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने खरीदा...
कंपनी का कहना है कि कई सालों से उनके पास ऐसी डिमांड आ रही थी की कोई ऐसा पेंट बनाए, जिससे दीवार को साफ किया जा सके। उनके काफ़ी प्रयोग के बाद उन्होंने ये पेंट बनाए हैं इस पैंट की खास बात ये होगी कि ये गुटखे के रंग को बिलकुल भी दिखने नहीं देगा। कंपनी को उम्मीद है कि इसी वजह से आने वाली दिवाली पर उनके इस पेंट की माँग काफ़ी होने वाली है। कंपनी ने इस पेंट पर ख़ास तौर पर डिस्काउंट का ऐलान भी किया है। कंपनी के मालिक का कहना है कि वो चाहते हैं कि दिवाली पर उनके द्वारा बनाया गया ये पेंट देश के हर कोने तक पहुँच जाए। कंपनी के मालिक का कहना है कि त्योहार के सीज़न का फ़ायदा उठाते हुए देश में अपना नाम कमाना चाहते हैं यही वजह है कि वो अपने इस प्रॉडक्ट को दिवाली पर लॉन्च कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी
इस पेंट के बारे में जब हमने गुटखा खाने वाले लोगों से बात की तो वो काफ़ी ख़ुश नज़र आए। लोगों का कहना था कि वो हर बार इस बात को लेकर बदनाम होते थे कि उन्होंने दीवार को गंदा कर दिया है। लेकिन अब उन्हें कोई भी कुछ भी नहीं कहेगा। क्योंकि कंपनी ने ऐसा पेंट बना दिया है जिससे दिवार गंदी ही नहीं होगी तो वो काफ़ी ख़ुश है इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें