सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ED की बार-बार पूछताछ से रॉबर्ट वाड्रा हुए तंग, ईडी दफ्तर के पास किराए पर कमरा लिया

robert vadra appears at ED office

ये भी पढ़ें : अमित शाह के मंत्री बनते ही इज़रायली पीएम ने उन्हें इज़रायल बुलाया, बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बनवाने में मदद करेंगे अमित शाह

सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा सुर्ख़ीयों में हैं। मोदी सरकार टू बनने के बाद से रॉबर्ट वाड्रा परेशान हैं। वजह है उनके द्वारा लगातार ED के चक्कर लगाना ED लगातार उन्हें पूछताछ के लिए बुला रहा है। रॉबर्ट वाड्रा आ रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, रॉबर्ट वाड्रा में ED में दफ़्तर के पास एक किराया का कमरा लिया है। बताया जा रहा है कि रोबर्ट वाड्रा इस बात से परेशान हैं कि उन्हें बार बार बुलाया जा रहा है। ED दफ़्तर से रॉबर्ट वाड्रा का घर तक़रीबन आधे घंटे का है इसको देखते हुए रॉबर्ट वाड्रा को बार बार ईडी आने में दिक़्क़त होती है। यही वजह है है कि रॉबर्ट वाड्रा में ED दफ़्तर के पास एक कमरा किराये पर लिया है। बकवास न्यूज के सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक़, रॉबर्ट वाड्रा को जब भी ED पूछताछ के लिए बुलाया गया उसके बाद रॉबर्ट वाड्रा अपने घर जाने की बजाय इस कमरे में रहा करेंगे। राजधानी दिल्ली में ज़्यादा गर्मी पढ़ने की वजह से रॉबर्ट वाड्रा को अपने घर से ईडी आने जाने में काफ़ी दिक़्क़त होती है। यही वजह है कि रॉबर्ट वाड्रा ने अब इसका हल निकाल लिया है ।

ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग

ऐसा कई बार हो चुका है कि जब रॉबर्ट वाड्रा को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। रॉबर्ट वाड्रा को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है रॉबर्ट वाड्रा पर कई तरीक़े की आरोप लग रहे हैं। इससे रॉबर्ट वाड्रा परेशान हैं काफ़ी समय से रॉबर्ट वाड्रा ED के दफ़्तर के पास एक घर किराये पर लेना चाहते थे। लेकिन मकान मालिक को इस बात का डर था कहीं रॉबर्ट वाड्रा उस घर के काग़ज़ न बनवा लें। इसी को देखते हुए मकान मालिक ने रॉबर्ट वाड्रा को पूरा घर नहीं दिया। उन्हें सिर्फ़ 1 कमरा किराये पर दिया है। साथ ही तक़रीबन बीस लोगों के हस्ताक्षर भी लिए हैं जिन्होंने इस बात की गवाही दी है कि रॉबर्ट वाड्रा किराये पर ही यहाँ रह रहे हैं इसी ज़मीन पर उनका किसी भी तरीक़े का को कोई मालिकाना हक़ नहीं है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

robert vadra appears at ED office

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

जब हमें इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं से बात करनी चाहिए तो सभी ने बोलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना था कि आलाकमान की तरफ़ से उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं उसमें साफ़ कहा गया है कि कोई भी मीडिया से बात नहीं करेगा। यही वजह है कि सभी ख़ामोश है भले ही कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ख़ामोश हैं लेकिन रॉबर्ट वाड्रा को ना चाहते हुए भी ED के सामने बोलना पड़ रहा है। अभी देखना होगा कि आने वाले समय में ये मामला कितना आगे बढ़ पाता है इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नज़र आपने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : अब EVM से नहीं WWE की तरह चुनाव आयोग कराएगा चुनाव, वोटिंग से नहीं पटका-पटकी से होगा विजेता का फैसला

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...