सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च

pakistani cricket fans breaking ttv after losing match against India
हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस टीवी तोड़ते हुए
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला होने वाला है। मैच से पहले दोनों देशों की टीमों ने ख़ास तैयारियां की है। वहीं, पाकिस्तान में एक अलग ही तरह की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान में TV की दुकानों पर भीड़ लगी है। भीड़ लगने की वजह है, पाकिस्तान में नए TV लॉन्च होना। ये TV ख़ासतौर पर भारत पाकिस्तान मैच के लिए लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत भी इतनी कम रखी गयी है कि आम पाकिस्तानी भी इन्हें खरीद सकता है, पड़ोसी मुल्क में TV बनाने वाली कंपनियों को अपनी क्रिकेट टीम पर इतना भरोसा है कि उन्हें लगता है कि टीम उनके बिजनेस को ज़बरदस्त बढ़ाएगी, क्योंकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीता है, इस बार भी हारेगा और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अपना गुस्सा हमेशा की तरह टीवी पर ही निकालेंगे, टीवी टूटेंगे तो फायदा टीवी कंपनियों को होगा, इसी को देखते हुए पाकिस्तान में नए TV लॉन्च कर दिए गए है। पाकिस्तानी टीवी कंपनियों ने पहले ही साफ कर दिया है कि नए लॉन्च हुए टेलिविजन सेट की वैलिडिटी बहुत कम है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

पाकिस्तान में TV बनाने वाली एक कंपनी ने बकवास न्यूज़ को बताया कि हर बार भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान में TV तोड़े जाते हैं इसके कारण पाकिस्तान में हज़ारों करोड़ रुपये का नुक़सान होता है लेकिन पाकिस्तान में अब सत्ता बदल चुकी है और इस कारण नए फ़ैसले लिए जा रहे हैं इस बार नया फ़ैसला लिया गया है कि पाकिस्तान में पैसा बचाया जाए इसको देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पहले ही TV कंपनियों को आगाह कर दिया है।

pakistani cricket fans breaking ttv after losing match against India
भारत पाकिस्तान मुकाबले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का टीवी तोड़ने का रिवाज़ बन गया है
अपनी सरकार से इशारा मिलते ही TV कंपनियों ने महज़ एक महीने में लाखों TV बना डाले। नाम न बताने की शर्त पर पाकिस्तान में TV बनाने वाली एक कंपनी के कर्मचारी ने हमें बताया कि पिछली बार पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत के ख़िलाफ़ जीत गया था जिसकी वजह से उन्हें काफ़ी नुक़सान हुआ है क्योंकि देश में TV नहीं टूटे, इस बार हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि वो मैच ज़रूर हारेंगे और हज़ारों टीवी ज़रूर टूटेंगे

ये भी पढ़ें : इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...