ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च
World Cup 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले साउथ अफ़्रीका को हराया फिर दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहाड़ जैसे रन से धो दिया, इसी बीच मैच में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपना एक क़िस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान आउट होने के बाद जब वो पैवेलियन में पहुँचे तो भारत के तत्कालीन कोच जॉन राइट ने सहवाग का गला पकड़ लिया। ये बात तक़रीबन 15 साल पुरानी है जब सहवाग क्रिकेट में नए नए आए थे। वे भारत के लिए ओपन किया करते थे। इसी दौरान भारत श्रीलंका के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी थी स्कोर ज़्यादा बड़ा नहीं था। टीम की बैटिंग से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच जॉन राइट ने वीरेंद्र सहवाग को कहा था कि आराम से खेलना जल्दबाज़ी नहीं करनी है। कोच की बात सुनकर सहवाग ने हाँ में हाँ मिलाई और बल्ला उठाकर मैदान पर बल्लेबाज़ी करने के लिए चले गए। लेकिन सहवाग कहां किसी की सुनते थे वो तो अपनी ही धुन में बल्लेबाज़ी करते थे। उनका अपना अलग अंदाज़ उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग बनाता था लेकिन आज उन्होंने अपने कोच की सलाह नहीं मानी
ये भी पढ़ें : इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला
जिसका डर था वही हुआ। सहवाग शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हालाँकि इस शॉट की कोई भी ज़रूरत नहीं थी। सहवाग गेंद को आसानी के साथ छोड़ सकते थे लेकिन सहवाग की आदत ने विकेट गंवा दिया, अपनी आदत से मजबूर सहवाग आउट होकर पवेलियन में लौट गए। सहवाग के आउट होते ही भारतीय कोच का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर था। जॉन राइट ग़ुस्से से आग बबूला हो रहे थे। सहवाग के पवेलियन में पहुँचने से पहले ही जॉन राइट ने चक्कर लगाना शुरू कर दिया था। टीम के दूसरे खिलाड़ी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आख़िर जॉन राइट को ऐसा क्या हो गया है। जैसे ही सहवाग पवेलियन के अंदर घुसे जॉन राइट ने उनका गला पकड़कर हिलाना शुरू कर दिया। जॉन राइट बेहद ग़ुस्से में थे जॉन राइट दुखी थे जॉन राइट ने सहवाग को कहा, “कितनी बार समझाया है ऐसे विकेट नहीं गंवाते तुम्हें आराम से खेलना है”
ये भी पढ़ें : IPL में RCB की हार पर मैनेजमेंट का बड़ा फैसला, टीम को जिताने के लिए अमित शाह को कोच बनाएगी टीम
ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं
क्रिकेट में पहली बार वीरेंद्र सहवाग के साथ किसी ने ऐसा किया था। जब उनके आउट होने के बाद उनके साथ इस तरीक़े का व्यवहार किया गया हो।कोच की इस हरकत के बाद वीरेंद्र सहवाग बेहद नाराज़ हुए,पैवेलियन से लौटकर बहार आ गए। बहार उस वक़्त टीम इंडिया के मैनेजर राजीव शुक्ला हुआ करते थे सहवाग ने राजीव शुक्ला को पूरा क़िस्सा सुनाया। राजीव शुक्ला को भी समझ में नहीं आया कि आख़िरकार ऐसा एकदम से कैसे हो गया हालाँकि जैसे तैसे कर की पूरा मामला शांत हुआ। सहवाग के मुताबिक़ पवेलियन से बाहर आने के बाद सहवाग ने राजीव शुक्ला को कहा कि अब वापस देश लौटना चाहते हैं अब वो और क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। क्योंकि कोच ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। राजीव शुक्ला ने जैसे तैसे करके मामले को शांत किया। इसी तरीक़े की ओर क्रिकेट किस्सों के लिए आप जुड़े रहे बकवास न्यूज़ के साथ, हमारी नज़र ऐसे क़िस्से ऊपर बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें