ये भी पढ़ें : गर्मी ने किया युवक का सपना चकनाचूर, नाश्ते में बनाना था ऑमलेट पर गर्मी से उबल गया अंडा
देश भर में गर्मी का मौसम चल रहा है। पारा 50 डिग्री को पार कर चुका है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का यही हाल है। रोज़ाना गर्मी नए नए रिकॉर्ड बना रही है। गर्मी की वजह से जनता का हाल बेहाल है। दिन में घर से बाहर निकलना लगभग लगभग नामुमकिन जैसा हो रहा है। गर्मी से कोई भी ख़ुश नहीं है लेकिन दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गर्मी की वजह से एक शख्स बेहद ख़ुश हैं। पिछले दस सालों से फुटपाथ पर चाय बेचने वाले अनिल गर्मी से ख़ुश हैं। उनका कहना है कि इस बार गर्मी की वजह से उन्हें कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। सब कुछ अपने आप हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है और हम घर से या ऑफ़िस से बाहर निकलने से डरते हैं। ऐसे में कोई गर्मी की ख़ुशी कैसे मना सकता है कोई शख़्स ऐसा दावा कैसे कर सकता है कि गर्मी थोड़े दिन और पड़े। जिसने भी इस बात को सुना वो हैरान हो गया किसी को फ़ाइल के दावे पर यक़ीन नहीं हुआ कि वो गर्मी से ख़ुश हैं लेकिन उसके चेहरे की स्माइल ये बताने के लिए काफ़ी थी कि वो कितना ख़ुश है।
ये भी पढ़ें : खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला
ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील
ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच
ये भी पढ़ें : नासा के वैज्ञानिकों ने की शिकायत, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च में प्रॉब्लम
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास ©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें