सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं

congress president rahul gandhi

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बीजेपी राहुल गांधी के नाम से कई परियोजना शुरू करेगी... पार्टी का मानना है कि उसे मज़बूत करने में जितना योगदान बीजेपी के पुराने नेताओं का उससे कहीं ज़्यादा राहुल गांधी ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया है... इसी वजह से पार्टी कई स्कूल, कॉलेज और पुल राहुल गांधी के नाम पर करने जा रही है... बीजेपी में मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक हाईकमान का साफ मानना है कि अगर राहुल गांधी नहीं होते तो दोबारा केंद्र की सत्ता पर बीजेपी कभी नहीं आ पाती, इसीलिए जब लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था तब कांग्रेस के नेताओं की तरह बीजेपी भी इसके खिलाफ थी, बीजेपी के कई लोगों ने राहुल को मनाने में अहम भूमिका निभायी कि उन्हें अभी अध्यक्ष पद छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, एक बीजेपी नेता ने बताया कि

"अगर राहुल गांधी नहीं होते तो पार्टी फिर से विपक्ष में बैठी होती... लेकिन राहुल की लगन और मेहनत ने उनका काम आसान कर दिया... ऐसे में उन्हें सम्मानित करना ज़रूरी है, इसीलिए मोदी सरकार 2 राहुल गांधी के नाम पर योजनाएं शुरू करने जा रही है, जिससे बीजेपी की आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहे कि जीत सिर्फ अपने दम पर नहीं बल्कि सामने वाले की मदद से भी मिल सकती है"

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंत्री ने किया खुलासा... इंग्लैड में बारिश की दुआ की थी, पाकिस्तान में वायु आ गया

rahul gandhi with narendra modi

ये भी पढ़ें : दिल्ली के चायवाले ने गर्मी से कमाए लाखों रूपए, तपते सूरज के सामने करता था ऐसा...

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि राहुल के नाम पर परियोजनाएं नहीं लानी चाहिए क्योंकि जब जब भी राहुल का नाम आगे आता है वोटर्स के साथ पार्टी नेता भी नर्वस हो जाते हैं... कर्नाटक में नतीजों के बाद से राहुल गांधी गायब हो गए... इसकी वजह से भी कांग्रेस नेता नाराज़ हैं... जबकि बीजेपी राहुल का नाम आगे रख कर बार बार वोटरों को बताना चाहती है कि अगर मोदी नहीं तो राहुल ही उनके नेता बन जाएंगे...

ये भी पढ़ें : जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का गला, फिर कुछ हुआ ऐसा...
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews    

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...