Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
साल 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस दौरान भारत के लिए सबसे बेहतरीत मुक़ाबला पाकिस्तान के ख़िलाफ़ था जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न मन रहा है। पाकिस्तान की हार पर TV फूट रहे हैं। पाकिस्तान की जनता अपनी क्रिकेट टीम से मैं ख़ुश नहीं है। लोगों का गुस्सा टीवी पर फूट रहा है। पाकिस्तान में कोई भी क्रिकेट देखना नहीं चाहता है। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को पाकिस्तानी टीम से नफ़रत होती जा रही है। पाकिस्तान में टीम के प्रति काफ़ी ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है इसी को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं से इंग्लैंड में मौजूद पाकिस्तानी टीम के लिए ग्यारह बुर्कों का बंदोबस्त किया गया है ये सभी बुर्के पाकिस्तान के कराची से इंग्लैंड में भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें : क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच रद्द होने पर स्टार स्पोर्ट्स का बड़ा एलान, टीआरपी के लिए दिखाएगा जेसीबी की खुदाई
ये भी पढ़ें : जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का गला, फिर कुछ हुआ ऐसा...
बुर्कों को लेकर पाकिस्तान की टीम में विवाद बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट इस बात से नाख़ुश है कि सिर्फ ग्यारह ही बुर्क़े भेजे गए। बताया जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ़ ने भी बुर्कों की माँग की है क्योंकि उन्हें भी अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ मौजूद है स्पोर्ट्स स्टार्स का कहना है कि वो हर बार पाकिस्तानी टीम की मदद करते हैं लेकिन जब ज़रूरत पड़ी तो खिलाड़ियों की सुरक्षा का बंदोबस्त कर लिया और उन्हें भूल गए। सूत्रों के मुताबिक़ पाकिस्तानी टीम में अब इस बात को झगड़ा चल रहा है कि सिर्फ़ 11 बुर्क़े ही क्यों आए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उनके खिलाड़ियों को किसी भी तरीक़े का सुरक्षा का संकट ना हो इसी को देखते हुए वो खिलाड़ियों की ड्रेस को चेंज करने का प्लान बना रहा है। क्योंकि पाकिस्तानी टीम का ये प्लान है कि वो पाकिस्तान में एंट्री करेंगे ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।
ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च
![]() |
| पाकिस्तानी कोच Mickey Arthur टीम के खिलाड़ियों को डोज़ देते हुए |
अपनी पहचान को मिटाकर पाकिस्तान के खिलाड़ी देश में लौटने का प्लान बना रहे हैं। मैच के ख़त्म होने के बाद जब भी पाकिस्तान के खिलाड़ी वापस लौटेंगे , पाकिस्तान में वापसी कर जाएंगे। अभी देखना होगा कि नहीं क्या जनता अपने खिलाड़ियों की पहचान पाती है या नहीं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहें हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें