सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गर्मी ने किया युवक का सपना चकनाचूर, नाश्ते में बनाना था ऑमलेट पर गर्मी से उबल गया अंडा


ये भी पढ़ें : खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला

गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे आम आदमी को फाफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शनिवार को राजधानी दिल्ली में गर्मी की वजह से ऐसी घटना घटी की वैज्ञानिक भी चक्कर में पड़ गए। दिल्ली के मायापुरी में रहने वाला एक युवक नाश्ते के लिए अंडे लेने निकला था अंडे ख़रीदने के बाद युवक जब घर पहुँचा है तो गर्मी में अंडे उबल चुके थे, युवक को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था गर्मी ने उसके नाश्ते का कबाड़ा कर दिया था, युवक के तो पैरों तले से ज़मीन निकल गई उसे समझ में नहीं आया उसके साथ क्या हो गया। कच्चे अंडे के उबलने की ये बड़ी घटना राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले राहुल नाम के युवक के साथ हुई है

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए राहुल ने बताया कि वो सुबह तक़रीबन ग्यारह बजे घर से निकला था। पास की दुकान गया लेकिन अंडे वहाँ नहीं मिले। इसलिए उसने आगे जाने का फ़ैसला किया। फिर वो मेन रोड गया और उसने वहां से अंडे ख़रीदे, गर्मी ज्यादा थी इसलिए उसने घर जल्दी आने का फैसला किया, मुश्किल से पांच मिनट लगे होंगे उसे घर पहुंचने में, बस इतनी ही देर में इतना बड़ा कांड हो गया, कच्चा अंडा उबले हुए अंडे में तब्दील हो गया, राहुल का कहना था कि कहां उसने कच्चे अंडे को लेकर बड़े-बड़े सपने देखे थे, सोचा था ब्रेड के साथ ऑमलेट बनाकर खाएगा, लेकिन अब उसे उबले अंडों से काम चलाना पड़ेगा

ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच


ये भी पढ़ें : नासा के वैज्ञानिकों ने की शिकायत, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च में प्रॉब्लम

दरअसल वजह थी भयानक गर्मी, दिल्ली का तापमान ४७ डिग्री को पार कर चुका है, वहीं राजस्थान में 50 डिग्री का आंकड़ा छू चुका है। गर्मी का हाल ये है की देश के 144 शहरों का तापमान चालीस डिग्री को पार कर चुका है। आम लोग तापमान बढ़ने की वजह से खासे परेशान हैं।हर कोई पानी का सहारा ले रहा है तो कोई छतरी का सहारा ले रहा है। ये हाल राजधानी दिल्ली का ही नहीं है बल्कि दूसरे इलाकों का भी है,  लेकिन कच्चे अंडे की उबले जाने की कहानी शायद पहली बार सामने आयी है।

ये भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला चुनाव से पहले फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप करना होगा आधार से लिंक

डॉक्टरों का कहना है कि अगर अपने अपने शरीर का ध्यान नहीं रखा तो आपका भी हाल बेहाल हो सकता है तो इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि गर्मी में अपना ध्यान रखें और सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक कोशिश करें की सूरज से मुलाक़ात ना हो। जितना हो सके घर में या ऑफ़िस में रहें। अगर सूरज से ज्यादा देर मुलाक़ात हुई तो कई तरीक़े की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको लू भी लग सकती है, इसलिए गर्मी से बच कर रहना ही सेहत के लिए बेहतर है

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...