पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत
ये भी पढ़ें : शिखर धवन की चोट राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित, परिवार से मिलने जाएंगे मोदी
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम का विजयी अभियान लगातार जारी है जिस तरीक़े से भारतीय टीम ने बड़ी बड़ी टीमों को धूल चटाई इससे उम्मीद जतायी जा रही है कि अगला वर्ल्ड चैंपियन भारत ही होगा। भारत में अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जिस तरीक़े से पीटा इससे भारतीय फ़ैन बेहद ख़ुश हैं। वहीं,पाकिस्तान की टीम निराश हैं इतनी निराश है कि पाकिस्तान की टीम ने अब आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही है कि पाकिस्तानी टीम का कहना है कि पाकिस्तान को ज़लील करने के लिए भारत अगले साल नेपाल की टीम की ICC में जब दिलवा सकता है। पाकिस्तान के मुताबिक, जिसके बाद नेपाल की टीम दुनिया की तमाम टीमों के साथ क्रिकेट खेल सकती है। मतलब साफ़ है नेपाल की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकेगी। आपको बता दें ये भारत ही था जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलवाया था इसी की बदौलत पाकिस्तान की टीम दुनिया के दूसरे देशों के साथ खेलने में समर्थ हुई।
ये भी पढ़ें : भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की
पाकिस्तान की तरफ़ से अब ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान का मज़ाक उड़ाने के लिए ही पाकिस्तानी टीम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलवाया था। ताकि भारतीय टीम उन्हें लगातार विश्व कप में हरा सके और उनका मज़ाक उड़ा सके। अब ऐसी ही बातें नेपाल को लेकर भी पाकिस्तान के गलियारों में उठ रही हैं। बता दें एशिया की कई सारी टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है जिसमें बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान टीम भी है ये दोनों ही टीमें इस पूरे वर्ल्ड कप में काफ़ी मज़बूत दिखाई दे रही हैं। इतनी मज़बूत की पाकिस्तान टीम को हराने का माद्दा रखती है कि पाकिस्तानी टीम को ये बिलकुल भी गवारा नहीं हो रहा कि ये टीमें इस तरीक़े का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें