| प्रतीकात्मक तस्वीर |
पूरी दुनिया भर में शुक्रवार को योग दिवस मनाया जा गया, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर तरफ़ सुबह लोग पार्कों में योग करते नज़र आए। योग को लेकर जनता में महत्वता कितनी है इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ख़ुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राँची में योग कर रहे थे। तमाम बड़ी सेलिब्रिटीज़ भी योग के रंग में रंगी दिखाई दिया है। संता ने जब अपने चहेतों को टेलिविज़न प्रयोग करते देखा तो वह ख़ुद को उपयोग करने से नहीं रोक सके है देखते ही देखते हैं लोग भी योग के रंग गए। लेकिन ऐसे में कई ऐसे लोग भी योग करते नज़र आए जिन्हें योग के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने सिर्फ़ योग शब्द सुन रखा था लेकिन योग के बारे में उनका ज्ञान कितना था आप इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि वो कोई योग भी ठीक से करना नहीं जानते थे। लेकिन TV पर जब अपने स्टार्स को योग करते देखा तो लोग घर में चटाई बिछाकर योग करने लग गए।
ये भी पढ़ें : मोदी का योग देखने आए एलियन, लोग बोले- बात वहां तक पहुंच गई
इसी दौरान दिल्ली के रहने वाले एक शख़्स ने अपने घर में चटाई बिछाई और योग करना शुरू कर दिया। लेकिन योग के चक्कर में शख्स के हाथ पैर आसपास में उलझ गए। देखते ही देखते घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और पढ़ा लिखा जो अपने आप को डॉक्टर समझता था वो इस समस्या का इलाज करने में जुट गया। लेकिन आना जाना कुछ नहीं था और न ही कुछ हुआ। युवक की हालत जस की तस बनी रही। इलाक़े में बड़े से बड़े डॉक्टर आ गया और युवक कि हालात को सुधारने की कोशिश की गई। लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। तब जाकर एक पहलवान को बुलाया गया और पहलवान ने एक ही झटके में समस्या का समाधान कर दिया। युवक ने राहत की साँस ली और अगली बार वादा किया कि वो जब भी योग करेगा किसी जाने माने इंस्ट्रक्टर के अंडर में ही योग करेगा। वो TV पर देखकर कोई फ़ालतू के कोई योग नहीं करेगा। तो आप भी गलती से भी कोई ग़लत तरीक़े का ऐसा योग न करें जो आपकी सेहत पर असर डाले या कोई आपकी सेहत को बिगाड़ दे। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी हमारी नज़र आप बने रहे बकवास न्यूज के साथ।
ये भी पढ़ें : दिल्ली के सरकारी चैनल में चलेगा केजरीवाल का एक घंटे का योगा शो
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें