क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच रद्द होने पर स्टार स्पोर्ट्स का बड़ा एलान, टीआरपी के लिए दिखाएगा जेसीबी की खुदाई
ये भी पढ़ें : जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का गला, फिर कुछ हुआ ऐसा...
क्रिकेट का ख़ुमार हर देश प्रेमी के सर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई क्रिकेट वर्ल्ड कप एन्जॉय कर रहा है। इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप में अभी तक भारत की प्रफोरमेंस शानदार रही है। लेकिन गुरुवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले मैच पर बादल छा गये और बारिश हुई। बारिश की वजह से पूरा मैच धूल गया। एम्पायर से लेकर मैच रैफरी ने कई घंटों तक इंतज़ार किया कि जैसे तैसे करके बारिश रुक जाए ताकि मैदान को सुकाया जा सके। लेकिन ऐसा हो ना सका। बारिश जब रुकी तब तक मैदान गीला हो चुका था और समय भी समाप्त हो चुका था जिसकी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। भारत और न्यूज़ीलैंड के मैच को स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित करना था। लेकिन बारिश की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। जिस समय मैच को प्रसारित किया होना था उस वक्त बारिश होने लग गई। इसको लेकर स्टार स्पोर्ट्स टीम में काफ़ी माथापच्ची हुई। कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि पुराने मैच प्रसारित करके हम समय को निकाल सकते हैं। लेकिन, इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने कुछ और ही फ़ैसला कर लिया।
ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च
मैनेजमेंट का फ़ैसला था कि लोग TV पर वही देखना चाहते हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हो। इसलिए उन्होंने फ़ैसला किया कि स्टार स्पोर्ट्स पर JCB की खुदाई करते हुए विजुअल दिखाए जाएंगे। इस बात को सुनते ही पूरे फ़्लोर पर लोग इस बात को लेकर चर्चा करने लगे कि क्या ये फ़ैसला सही होगा क्योंकि TV के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है। कई घंटे तक इस बात को लेकर माथापच्ची होती रही। ऐसे विजुअल कहाँ से साएं जहाँ JCB की खुदाई भी दिख जाए, मैदान भी दिख जाए और साथ में खिलाड़ी भी दिख जाएं। टीम मैनेजमेंट का साफ़ मानना था कि JCB की खुदाई के लोग देखना ज़्यादा पसंद करते हैं। इसका उदाहरण कई दफ़ा देखने को मिलता है। जब भी जैसे भी जेसीबी लगती है और खुदाई करती है तो चारों तरफ़ भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
ये भी पढ़ें : इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला
![]() |
| जेसीबी के वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गए, करोड़ों लोगों ने देखा |
पिछले सप्ताह हम JCB की खुदाई को सोशल मीडिया पर भी देख चुके हैं। ट्विटर पर JCB लगातार ट्रेंड कर रहा था वजह थी सोशल मीडिया यूज़र्स को भी जेसीबी की खुदाई पसंद आ रही थी। लोग तरह तरह के मेम बनाए जा रहे थे और लोग कई तरीक़े की फ़ोटो ट्विटर पर अपलोड कर रहे थे। इसी को देखते हुए स्टार स्पोर्ट्स टीम मैनेजमेंट ने ये फ़ैसला किया कि अगर वो पुरानी मैच की जगह जेसीबी की खुदाई की दिखाते हैं तो इससे चैनलों की TRP पर काफ़ी फ़र्क पड़ेगा। यही वजह है कि वो अपनी TRP को बढ़ाने के लिए ऐसा करना चाह रहे थे। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें