![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
देश की सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाली यूपीएससी का शुक्रवार को रिजल्ट आ गया। जिसके बाद से जो छात्र इस में सफल हुए हैं उनको हर कोई बधाइयां दे रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोग निराश भी हैं। निराशा के बीच आशा की किरण लेकर अब कुछ छात्रों ने नए सिरे से तैयारी करने की ठान ली है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले रोहित नाम के एक छात्र ने आईएएस की तैयारी करने के लिए अपना घर बार छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह छात्र कई सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे लगातार नाकामी हासिल होती रही है। अपनी नाकामी को देखते हुए छात्र ने ठाना कि वह अपने घर को छोड़कर स्टेशन पर जाकर तैयारी करेगा। इसकी वजह बताई जा रही है कि दूसरे राज्यों से छात्र राजधानी दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए आते हैं और फिर सफलता प्राप्त करते हैं। इसके पीछे की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि सबको लगता है कि घर से दूर जाने के बाद सफलता आसानी से मिल सकती है। इसी को देखते हुए घर छोड़ने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें : होस्टल के मेस में पनीर की सब्ज़ी की रेसिपी लीक, पनीर छोड़ कर सब डाला जाता था
छात्र कई सालों से तैयारी कर रहा है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। सफलता की कुंजी तलाशने की कोशिश की तो उसे पता चला कि जो अपने घर से दूर होता है सफलता उसे ही मिलती है। यही वजह है कि वह राजधानी दिल्ली में होने के बावजूद भी अपने घर पर कुछ खास नहीं कर पाया।अब वह दूसरी जगह जाना चाह रहा है उसे कुछ कष्ट मिले और ठीक से पढ़ाई कर सकें। रोहित का कहना है कि उसने पिछले दो महीनों से पढ़ाई छोड़ कर उसने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि ऐसे कितने छात्र हैं जिनको पिछले 10 सालों में सफलता मिली और वह राजधानी दिल्ली के रहने वाले नहीं थे तो उसे पता चला कि 90 फीस थी ऐसे छात्र थे जो दिल्ली में आकर पढ़ाई तो करते थे लेकिन उस दिल्ली के आसपास भी नहीं रहते थे।
ये भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा
इसी को देखते हुए रोहित ने फैसला किया है कि वह भले ही राजधानी दिल्ली का रहने वाला है लेकिन वह अपने घर में नहीं रहेगा। वह दूसरी जगह पर जा कर पढ़ाई करेगा ताकि उसे सफलता मिल सके। बकवास न्यूज से बात करते हुए रोहित ने बताया कि उसे उसके घर वाले ठीक से पढ़ाई करने नहीं देते हैं। कभी कोई घरवाला कुछ काम बता देता है तो दूसरा कोई काम बता देता है। घर वालों के काम के चक्कर में उसकी पढ़ाई सफल हो रही है इसलिए फैसला किया है कि अब घर में नहीं रहेगा। देखना होगा कि क्या रोहित को उसकी मेहनत का इनाम मिल पाता है या नहीं। इस खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बगैर UPSC के अफसर बनने के लिए पकौड़े बनाने वालों में होड़, ब्लैक में बिकने लगे फॉर्म
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें