सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

tej pratap yadav and tejasvi yadav

ये भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव कैसे बन गए बिहार के पप्पू

बिहार में लालू परिवार में झगड़े की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे आपस में टिकटों के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे हैं। इसी बीच खबर यह भी आई कि तेजस्वी यादव अपनी खुद की अलग से पार्टी बनाना चाहते हैं। झगड़े के बीच अब मीडिया के कई न्यूज़ चैनलों ने यह ढूंढना शुरू कर दिया है कि आखिर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के बीच झगड़े की असली वजह क्या है, लेकिन उनसे पहले बकवास न्यूज़ के पास सबसे पुख्ता जानकारी मिल चुकी है कि तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव से गुस्साए काहे हैं, इस पूरे मामले में काफी छानबीन और लालू परिवार के बेहद करीबी रहे कुछ लोगों के हवाले से पता चला है कि दोनों भाईयों के बीच झगड़े की शुरूआत स्कूल के दिनों से हुई थी जब दोनों चरवाहा विद्यालय में पढ़ने जाते थे

ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज

बात करीब दो दशक पुरानी है, सूत्रों के मुताबिक चरवाहा विद्यालय में पढ़ते वक्त गलती से मास्टरजी ने तेज प्रताप यादव को होमवर्क दे दिया था, अब चूंकि तेज प्रताप बचपन से ही पढ़ाई में और सेहत में, दोनों तरह से कमज़ोर थे,  इसलिए उन्हें टेंशन हो गयी, तेज प्रताप ने सोचा कि अपने छोटे भाई तेजस्वी पर धौंस दिखाकर अपना होमवर्क गलत-सही जो भी हो पूरा करा लेंगे,  अपने प्लान के मुताबिक तेज प्रताप ने तेजस्वी को बड़े भाई होने का डर दिखाया और जबरन उनसे अपना होमवर्क करा लिया, वो भी तब जब तेजस्वी का उस दिन भी बाकी दिनों की तरह पढ़ने का कोई मूड नहीं था, लालू परिवार के बेहद करीबी सूत्रों के मुताबिक बवाल तब और ज्यादा बढ़ गया तेज प्रताप यादव ने बड़े भाई होने की धौंस दिखाकर एक बार फिर अपना होमवर्क कराना चाहा, इस बार तेजस्वी ने विद्रोह कर दिया, बात बढ़ गयी और फिर ये झगड़े में तब्दील हो गयी

ये भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने कराया तेज प्रताप की सालियों का नुकसान

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, नाम नहीं बताने की शर्त पर एक पूर्व मंत्री ने बताया कि जब दोनों भाइयों का झगड़ा हो रहा था तो उस वक्त वो लालू के घर पर ही मौजूद थे, उन्होंने देखा कि बात मारामारी तक पहुंच चुकी थी, अब चूंकि तेज प्रताप दिमाग और सेहत दोनों से कमज़ोर थे इसलिए झगड़े में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा, तेजस्वी यादव ने उनकी पिटाई कर दी,  जिसमें तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप की पिटाई कर दी, जिसके बाद पूरा मामला लालू प्रसाद यादव तक पहुंचा और उन्हें पता चला कि तेज प्रताप यादव पढ़ाई ठीक से नहीं करते और अपना होमवर्क दूसरों से करवाते हैं, इसके बाद लालू ने तेज प्रताप का होमवर्क खुद पूरा किया और भाई की मदद ना करने के लिए तेजस्वी को दो-चार चांटे लगा दिए, तभी से तेजस्वी के मन में अपने भाई के लिए खटास पैदा हो गयी, अब चूंकि लालू जेल में हैं और तेजस्वी का पार्टी के साथ-साथ परिवार पर भी दबदबा है इसलिए इस बार उन्होंने बड़े भाई तेज प्रताप की बातों को मानने से इंकार कर दिया, उनके कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया, यही वजह है कि 20 साल बाद भी दोनों भाई लड़ाई कर रहे हैं और दोनों का झगड़ा हो रहा है।

ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?

दो भाइयों के झगड़े को लेकर एक दूसरे शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि लालू प्रसाद यादव से पहले इस पूरे मामले का पता बड़ी बहन मीसा भारती को भी था। जब तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप की पिटाई की तो तेज प्रताप ने इस पूरे मामले की जानकारी मीसा भारती को दी थी। मीसा भी तेजस्वी के रवैए से काफी खफा थीं, हालांकि जब तेजस्वी ने उन्हें पूरा मामला बताया कि किस तरह तेज प्रताप उन पर बड़े भाई होने का धौंस जमाते हैं तो वो काफी दुखी भी हुई थीं और तेज प्रताप को ऐसा ना करने की हिदायत भी दी थी, उस वक्त दोनों भाइयों के झगड़े को लालू और मीसा ने किसी तरह सुलझा लिया था लेकिन फिलहाल यह आशा नहीं दिखती की दोनों भाईयों का इस बार झगड़ा सुलझ पाएगा

ये भी पढ़ें : जब लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी का रिज्यूमे नीतीश कुमार को दिया था

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...