ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच
चुनाव का माहौल है और जनता वोट डाल रही है। नेता वोट मांग रहे हैं और एक के बाद एक भाषण बाजी की जा रही है। रैलियों का दौर शुरू हो चुका है और रैलियों में मंच से खड़े होकर नेता भाषण देते हैं। जनता खूब तालियां भी बजाती है। लेकिन, कई बार नेताओं के भाषण मर्यादा को पार कर देते हैं। कई बार वह किसी महिला के लिए कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो कई बार गालियां भी देखने को मिलते हैं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन चार नेताओं पर निर्धारित समय के लिए बैन भी लग चुका है। लेकिन, अब सूत्रों से पता चला है कि राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को जीतने के लिए एक नई योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि अब राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए स्पेशल क्लासेज देगी। जिसके तहत वो अपने उम्मीदवार को गालियां देना भी सिखाएंगी।
ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE – चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र लिखवाने के लिए बॉलीवुड लेखकों की भारी मांग
बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि ऐसा करने से उन्हें चुनाव में फायदा होता है। रोजमर्रा की भाषा बोलने की वजह से उन्हें वोट भी ज्यादा मिलते हैं और यही वजह है कि तय किया गया है कि वह इस तरीके के कदमों का इस्तेमाल उठाएंगे। हालांकि, अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने सामने आकर इस तरीके की किसी बात का खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि राजनीतिक पार्टियां इस पर काम करना शुरू कर दिया है। बकवास न्यूज से बात करते हुए, एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया कि वह चाहते हैं कि पार्टी के उनके उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जा सके। ताकि, जनता के सामने जब भी उनका उम्मीदवार जाए तो अच्छे से बात करें। इसके लिए चाहे उन्हें किसी भी भाषा का इस्तेमाल करना क्यों ना पड़े। क्योंकि, ऐसा करने से उन्हें चुनाव में फायदा हो सकता है और चुनाव में फायदा होता है तो पार्टी के लिए यह बहुत ही अच्छा है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
नेताजी का कहना था कि कई बार हम कई सारी बातों को जनता के सामने पब्लिकली नहीं बोल सकते। लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें समाज में गाली का नाम दिया गया है तो उनके मुताबिक इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अभी देखना होगा की राजनीति पार्टियां किस तरीके की प्लानिंग कर पाती हैं और क्या उनकी इस प्लानिंग का असर चुनावी नतीजों को बदल सकता है या नहीं। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें