सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई


वीडियो देखें : जब बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

देश में चुनाव का मौका चल रहा है। ऐसे में हर कोई चुनावी नारों के जरिए जनता से वोट देने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच जनता को भी कई नेताओं के भाषण अच्छे लगते हैं। वहीं, उनके जुल्मों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर भारतीय जनता पार्टी लगातार एक जुमला फेंक रही है। जिसमें वह कहते हैं "आएंगे तो मोदी जी"। बता दें, इससे पहले साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने इसी तरीके के कई जुमलों का इस्तेमाल किया था। उदाहरण के तौर पर साल 2014 में अच्छे दिन आने वाले हैं, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी और उसी को दोहराया जा रहा है। इस बार लगातार "आएंगे तो मोदी जी" के साथ साथ "मोदी है तो मुमकिन है" का नारा भी दिया जा रहा है। लेकिन इन जुमलों और नारों की वजह से कई बच्चों को पिटाई का सामना करना पड़ जाता है।

ये भी पढ़ें : मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

जुमले की वजह से एक लड़के को पिटाई का सामना करना पड़ा। क्योंकि, जब एक पिता ने अपने बेटे से फोन करके पूछा कि वह घर कब तक आएगा तो बेटे का जवाब था आएंगे तो मोदी जी ही। यह सुनते ही पिताजी आग बबूला हो गए। जब बेटा शाम को देर रात घर आया तो पिताजी ने गिली चप्पल से अपने बेटे की जमकर धुनाई कर दी। इससे बेटा नाराज हुआ और कहा कि इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। देश में हर जगह एक ही बात चल रही है "आएंगे तो मोदी जी ही।  बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से टीवी, रेडियो  अखबार में हर जगह एक ही चीज पढ़ रहे हैं और एक ही सुन रहे हैं। आएंगे तो मोदी जी इसी को देखते हुए उन्होंने ऐसा कह दिया।

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

राहुल ने बताया कि शुक्रवार की रात घर आते वक्त लेट हो गए थे। जिसके बाद उनके पिताजी का फोन आया और उन्होंने पूछा कब तक आओगे और जोश जोश में उनके मुंह से निकल गया आएंगे तो मोदी जी ही, जिससे उनके पिताजी गुस्सा हो गए। राहुल ने बताया कि घर आते ही उनके पिताजी को मारने लग गए। राहुल का कहना था कि उनके पिताजी ने गीली चप्पल से उनकी जमकर पिटाई की। उन्होंने जब शौर शराबा मचाया तो पड़ोसियों ने आकर उनको छुड़वाया। वहीं, इस पूरे मामले पर राहुल के पिता का कहना है कि इस उम्र में बच्चों का काम होता है पढ़ाई लिखाई करना। ना कि राजनेताओं के जुमले अपने घर परिवार में फेंकना। उनके पिता का कहना है कि उन्हें बेहद दुख हुआ कि उनका बेटा इस तरीके की बात कर रहा था
 इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। 

ये भी पढ़ें : ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर पीएम मोदी का बयान, कहा - ब्लैक होल से है पुराना नाता

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...