सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्र के दावों ने मचाया बवाल, कांग्रेस-बीजेपी सहित दूसरी पार्टियों की बोलती बंद

election in india

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच

साल 2019 से पहले कई राजनीतिक पार्टियों ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में तरह-तरह के वादे किए गए हैं। लेकिन, इसी बीच चुनाव से पहले एक नई राजनीतिक पार्टी अखिल भारतीय मुफ्तखोर पार्टी की स्थापना हुई है। इस राजनीतिक पार्टी की खास बात यह है कि इस ने अपने घोषणा पत्र से पूरी दुनिया का अपनी ओर ध्यान खींचा है। इस राजनीति पार्टी के नेताओं ने वादा किया है कि अगर साल 2019 में वह चुनाव जीतते हैं तो वह लोगों को मंगल पर घुमाने के लिए लेकर जाएंगे। मंगल ग्रह पर आना जाना एकदम फ्री होगा, साथ ही पूरे सफर के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मुफ्त देने का वादा भी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया है, इस ऐलान के बाद अमेरिका और रूस भी इस पार्टी के समर्थन में उतर आए हैं.

ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन

यही नहीं अखिल भारतीय मुफ्तखोर पार्टी ने ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी काफी अच्छे तरीके से काम करने का वादा किया है। पॉलीटिकल पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर वह चुनाव जीते तो वह देश में चलने वाले टैक्सियों को खत्म कर देंगे। उनकी जगह वह हेलीकॉप्टर लाएंगे। ताकि, किसी को भी जाम की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही वादा किया गया है कि वह हर गांव में एक हेलीपैड भी बनाएंगे। इसी को देखते हुए हर कोई हैरान है। वोटरों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कोई पार्टी उनके बारे में इतना सबकुछ सोच सकती है, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि इतने सारे वादे कोई राजनीतिक पार्टी कैसे कर सकती है! साथ ही अगर वादे कर लिए गए तो इन बातों को अब वह निभाएंगे कैसे।

ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता के गुस्से से बचने में मिलेगी मदद

वादों के बीच में इस राजनीतिक पार्टी ने एक वादा और भी किया है। पार्टी के संस्थापक नेता का कहना है कि अगर वह सत्ता में आए तो हर वोटर के घर में चार-पांच टीवी भिजवा देंगे। जिससे किसी भी वोटर को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होगी। क्योंकि घर में 5 सदस्य होते हैं और हर कोई अलग अलग चीज देखना चाहता है इसी समस्या को देखते हुए राजनीति पार्टी ने अपने मुफ्त में टीवी बांटने का फैसला भी किया है। घोषणा पत्र बनाने वाले पार्टी के संस्थापक का कहना है कि उन्होंने पिछले कई सालों से इस बात पर रिसर्च की है कि जनता को क्या अच्छा लगता है और क्या बुरा लगता है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह घोषणा पत्र बनाया है।

ये भी पढ़ें : तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

यही नहीं इस पार्टी ने तो यहां तक वादा किया है कि वो हर गांव तक बुलेट ट्रेन पहुंचाएंगे, हर गांव में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनेगा, जिससे रोज़गार पैदा होंगे, स्टेशन के आस-पास पकोड़े तलने वालों के लिए खास इंतज़ाम किए जाएंगे, इस पार्टी के संस्थापक का कहना है कि हाल ही के दिनों में देश में बेरोज़गारी और प्रदूषण ही दो ऐसी चीज़ें हैं जो काफी बढ़ गयी हैं, लोगों को इससे काफी परेशानी भी हो रही है, इन्हीं को देखते हुए उन्होंने ऐसा फैसला किया है। अब देखना होगा कि इस राजनीति पार्टी पर लोग कितना भरोसा कर पाते हैं? क्या मेनिफेस्टो के आधार पर जनता इन्हें वोट देगी या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर। आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : दोबारा वोट मांगने गए सांसद को देखकर जनता हैरान, अपने ही सांसद को पहचान नहीं पाए
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...