सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक

sadhvi pragya contesting against digvijay singh at bhopal

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा इन दिनों सुर्खियों में है। इस बार उनकी सुर्खियों में बनने की वजह है उनके द्वारा दिया गया एक विवादित बयान। साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि उनके श्राप की वजह से ही हेमंत करकरे की मौत हुई थी, उनका कहना था कि उनके श्राप के चलते ही हेमंत करकरे आतंकवादियों की गोलियों के शिकार हो गए, इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरु हो गई है, वहीं कई लोगों का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ने एक शहीद का अपमान किया है, लेकिन इसी बीच एक नयी थ्योरी भी सामने आयी है, इसके मुताबिक अगर साध्वी के श्राप से हेमंत करकरे की मौत हुई है तो ये श्राप देश के विकास और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है, साध्वी के श्राप की ताकत को कैटेगरी 10 में रखा गया है जो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है, इतने शक्तिशाली श्राप को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि साध्वी प्रज्ञा को सीधे भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

कहा जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर तैनात कर सरकार एक तीर से तीन शिकार करना चाहती है, पहला ये कि साध्वी के श्राप से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को चुपचाप, बिना किसी सर्जिकल या एयर स्ट्राइक के खत्म किया जा सकता है,  दूसरा ये कि पाकिस्तान दुनिया को ये बता भी नहीं पाएगा कि उसके यहां आतंकियों की मौत कैसे हो रही है, तीसरा ये कि सर्जिकल या एयर स्ट्राइक करने में देश का बहुत सारा पैसा जो गोला-बारूद और दूसरे संसाधनों पर खर्च होता है, वो एकदम से बच जाएगा, यानी साध्वी को सीमा पर भेजने से सुरक्षा के साथ बचत भी खूब की जा सकती है, हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, शायद इसमें भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की मदद ली जा रही है जिससे मिशन एकदम सीक्रेट रहे

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

श्राप से आतंकियों को मारने और पाकिस्तान को सबक सिखाने का एक फायदा ये भी है कि अपने किसी जवान की जान पर खतरा नहीं होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिए हैं कि भारत आने वाले दिनों कुछ बहुत ही बड़ा कर सकता है, सरकार में मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक ये बड़ा काम साध्वी प्रज्ञा को बॉर्डर पर भेजना ही है, उधर विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिाय है, अब चूंकि चुनाव चल रहे हैं इसलिए विपक्ष का कहना है कि सरकार साध्वी के नाम पर चुनावी फायदा लेने की कोशिशों में है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके खिलाफ चुनाव आयोग पहुंच गए हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि ऐसे वक्त में जब चुनाव चल रहे हैं, तब साध्वी प्रज्ञा को सीमा पर नहीं भेजा जा सकता क्योंकि ट्रांसफर पोस्टिंग पर आचार संहिता की वजह से रोक लग चुकी है

ये भी पढ़ें : नेताओं को गालियां सिखाने के लिए पार्टी कराएगी स्पेशल कोर्स

हालांकि राहुल गांधी की इस अपील पर साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह खुश नहीं हैं, दिग्विजय सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि भले ही उनकी डिक्शनरी में हिंदू नाम का शब्द नहीं है लेकिन वो धार्मिक व्यक्ति हैं और श्राप से उन्हें भी डर लगता है, इसलिए दिग्विजय सिंह ने अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को फोन करके कहा है कि साध्वी को सीमा पर भेजने का विरोध नहीं करना चाहिए, अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या एक्शन लेता है

ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews  

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...