सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

girl taking selfie after voting in indian elections 2019

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच

देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। वहीं, इसी बीच कई लोग वोटिंग के बाद अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ में कई लोग उंगली पर लगी इंक को दिखाते हुए अपनी फोटो लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो चुपचाप वोट करके आ जाते हैं किसी भी तरीके की कोई सेल्फी नहीं लेते। इसी बीच फोटो लेने वाले लोगों को यह बात नागवार गुजरी। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है कि जो लोग वोट देने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते उनकी वोट को कैंसिल कर दिया जाए। राजधानी दिल्ली में की गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए अब फैसला लिया है कि वह उन लोगों के वोटों को कैंसिल करेगा जो वोट डालने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते हैं।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

चुनाव आयोग के इस फैसले से कई लोगों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि लोग वोटिंग के बाद फोटो खिंचवाना पसंद नहीं करते। वहीं कई लोगों को यह बहुत ही अच्छा लगता है। हालांकि, चुनाव आयोग के इस फैसले से लड़कियां काफी खुश हैं। लड़कियां हमेशा से फोटो खींचने में माहिर मानी जाती हैं। उन्हें फोटो खींचना अच्छा लगता है इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग को शुक्रिया अभी कहा है। बकवास न्यूज से बात करते हुए वोट करने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलती एक लड़की का कहना था कि वह काफी खुश है कि चुनाव आयोग ने इस तरीके का फैसला किया है। प्रिया नाम की लड़की ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि वह दिन में 30-40 फोटो खींच लेती है। उसे सेल्फी लेना पसंद है। इसी वजह से उसने एक अच्छा मोबाइल फोन भी लिया है प्रिया का कहना था कि वोट लेने के बाद वोट करने के बाद सेल्फी लेने की परंपरा काफी अच्छी हो जाएगी अगर इसको हर कोई मानेगा तो।

ये भी पढ़ें : ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर पीएम मोदी का बयान, कहा - ब्लैक होल से है पुराना नाता

girl taking selfie after voting in indian elections 2019

ये भी पढ़ें : इस राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्र के दावों ने मचाया बवाल, कांग्रेस-बीजेपी सहित दूसरी पार्टियों की बोलती बंद

वहीं इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है कई नेताओं का कहना है कि फोटो लेने से थोड़ा बहुत माहौल खराब हो सकता है। क्योंकि कई नेताओं को फोटो लेने नहीं आती है। ऐसे में वह गलत फोटो ले सकते हैं और जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। हालांकि चुनाव आयोग ने इस तरीके के किसी भी मसले पर बोलने से इंकार कर दिया । चुनाव आयोग का कहना है कि उनकी हर कोशिश होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा चुनाव के लिए प्रचार कर सकें। ताकि देश का हर नागरिक वोट करें अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या कुछ हो पाता है इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...