सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

EXCLUSIVE – चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र लिखवाने के लिए बॉलीवुड लेखकों की भारी मांग

प्रतीकात्मक तस्वीर
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच
लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता वोट डाल रही है, उससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र लिखकर जनता के बीच भेज दिए हैं। ऐसा माना जाता है कि राजनीति पार्टियां चुनाव के वक्त अपना जो घोषणा पत्र बनाती हैं। उसी के आधार पर जनता उन्हें वोट देती है। जनता जब घोषणा पत्र के आधार पर वोट देती है तो आप उसकी अहमियत को समझ सकते हैं। हर पार्टी सत्ता में आना चाहती है। इसी को देखते हुए पार्टी घोषणा पत्र लिखने के लिए बॉलीवुड कलाकारों की भारी मांग है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई राजनीतिक पार्टियों ने बॉलीवुड के कई बड़े नामचीन बॉलीवुड लेखकों से संपर्क किया है। राजनीति पार्टियों के नेता चाहते हैं कि उनकी राजनीतिक पार्टी के लिए बॉलीवुड लेखक की घोषणा पत्र लिखें। क्योंकि जो लेखक अपनी स्क्रिप्ट के दम पर किसी फिल्म को हिट कराने का मादा रखता है वह राजनीतिक घोषणा पत्र को भी काफी अहम बना सकता है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

Soina Gandhi with Congress Manifesto
कांग्रेस का घोषणापत्र
ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बकवास न्यूज से बात करते हुए, नाम नहीं बताने की शर्त पर एक राजनीति पार्टी के नेता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड के एक बड़े लेखक से संपर्क किया है, जिसके मुताबिक वह आने वाले 2 से 3 दिन में उनके लिए पार्टी के लिए घोषणा पत्र लिखकर दे देंगे। इस घोषणापत्र में वह तमाम चीजें डालेंगे जो जनता को पसंद आती हैं और अगर जनता को पसंद आती हैं तो जनता वोट भी उन्हें देगी। वोट मिला तो जीत पक्की होगी और जीते तो सत्ता की गद्दी भी उन्हीं की होगी। इसी को देखते हुए वह पार्टी के घोषणापत्र पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने बॉलीवुड में संपर्क किया है। क्योंकि, बॉलीवुड लेखकों से अच्छा शायद ही कोई लिख सकता है।

ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई

PM Narendra Modi and Amit Shah with BJP Manifesto
पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह घोषणापत्र के साथ
ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बताया जा रहा है कि इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के नेता सीरियल लेखकों के संपर्क में थे। लेकिन, वहां जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। इरादा बदलने के बाद वह बॉलीवुड में लौट आए और बॉलीवुड के मशहूर लेखकों से संपर्क करना शुरू कर दिया। राजनीति पार्टी के घोषणा पत्र की लिखाई के लिए भारी-भरकम रकम भी दी जा रही है। अभ देखना होगा कि बॉलीवुड लेखकों द्वारा लिखे गए राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र में कितना दम मिलता है। अगर यह आइडिया कामयाब होता है तो यह एक अच्छी बात होगी और पार्टी को जीत से कोई नहीं रोक सकता। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...