![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 499 नंबर लाने वाली टॉपर ने कहा है वो अपनी कॉपी की जांच कराएगी, ताकि ये पता लग सके कि 1 नंबर क्यों काटा गया... नोएडा में रहने वाली टॉपर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके पूरे नंबर आएंगे... लेकिन हैरानी की बात है कि उनका 1 नंबर काट लिया गया... जिसकी कोई वजह नहीं बताई गई है... टॉपर के परिवार ने भी कहा है कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उनकी बेटी का 1 नंबर काट लिया गया और वजह भी नहीं बताई गई... परिवार स्कूल के सामने धरना देने की योजना बना रहा है.
ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें