![]() |
| सौजन्य गेट्टी इमेज : परंपरागत हेलमेट गुटखा थूकने में भारी पेरशानी पैदा करते हैं |
राजधानी दिल्ली से 500 किलोमीटर दूर कानपुर के एक युवक ने एक अविष्कार करके सबको हैरान कर दिया। दुनिया में अविष्कारों के बारे में कहा जाता है कि जरुरत अविष्कारों की जननी है। मतलब, जब भी व्यक्ति को कोई कार्य कठिन लगता है तो उसके लिए कोई आसान रास्ता निकाल ही लेता है। कानुपर के रवि ने भी ऐसा ही किया। रवि ने कई महीनों की मेहनत के बाद एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है जो गुटखा थूकने का इंतजाम करेगा। इस अविष्कार के बाद अब आपको गुटखा सड़कों पर नहीं दिखेगा। क्योंकि, गुटखा हेलमेट में ही रह जाएगा। रवि द्वारा किए गए इस अविष्कार की खास बात है कि इसमें आप कितना भी गुटखा थूक सकते हैं और गुटखा बाहर भी नहीं आएगा। गुटखा थूकने के लिए बाइक रोककर या हेलमेट के कांच को ऊपर करने की जरुरत नहीं है।
ये भी पढ़ें : देशभक्ति के शो करते-करते न्यूज़ एंकर सेना में भर्ती होने गया, 50 मीटर भी नहीं दौड़ पाया
![]() |
| गुटखे वाले हेलमेट से सड़क पर गंदगी कम होने के आसार हैं |
रवि के घर वाले और मोहल्ले वाले उनके इस अविष्कार से काफी खुश हैं। ये खुशी और भी दुगुनी हो गई जब कई कंपनियों ने रवि से संपर्क साधना शुरू कर दिया। कंपनियों ने रवि को करोड़ों का ऑफर दिया है। बकवास न्यूज से बात करते हुए रवि का कहना है कि उन्होंने इसके लिए पेटेंट फाइल किया है। रवि का कहना था कि कई कंपनियों ने उनसे संपर्क किया है। वो इस हेलमेट को खरीदना चाहते हैं। रवि का कहना था कि एक बार गुटखे के कारण उनके कपड़े खराब हो गए थे। उसके बाद उन्होंने ये हेलमेट बनान का फैसला किया था। कई महीनों की मेहनत के बाद उन्होंने ये हेलमेट तैयार किया है। हालांकि, रवि ने आगे की रणनीति के बारे में हमें नहीं बताया। हो सकता है कि रवि अपनी खुद की कंपनी बनाएंगे या अपना बनाया हुआ पेटेंट किसी और को बेच देंगे।
ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें