सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBI और ED का दावा, सरकार बनाने में नहीं होगी दिक्कत 100 सीटें तो वही लेकर आएंगे

Narendra modi in press conference with amit shah

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

चुनाव का दौर लगभग लगभग खत्म हो चुका है। तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ताल ठोकी कि उनकी पार्टी दोबारा से सत्ता में आ रही है और प्रधानमंत्री दोबारा से नरेंद्र मोदी बन रहे हैं। साथ ही अमित शाह ने दावा किया कि वह इस बार 300 से ज्यादा सीटों के साथ संसद पहुंच रहे हैं। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो 23 तारीख को ही साफ हो पाएगा लेकिन इसी बीच बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने राज्यों के अध्यक्षों से पूछा है कि कौन कितनी सीटें लेकर आ रहा है। इसी बीच खबर यह भी है कि अमित शाह ने सीबीआई और ईडी से भी पूछ लिया कि उनका काम कैसा रहा। सूत्रों के मुताबिक, जवाब दिया गया कि उन्होंने इस बार विपक्ष के कई नेताओं के घर छापेमारी की जिसकी वजह से उनकी इमेज धूमिल हुई इसको देखते हुए जनता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य को सराहा, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी की करीब सौ से ज्यादा सीटें बढ़ गई।

ये भी पढ़ें : ED की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के बाद पैदा हुए रोज़गार के नए अवसर, दिल्ली में ED और CBI के सामने पेश होने के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर

एक सरकारी एजेंसी का ऐसा जवाब सुनकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह गदगद हो गए। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने शाबाश कहते हुए कहा कि अपना काम जारी रखो। 2024 में भी तुम्हारी जरूरत पड़ेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि 2024 से पहले कई राज्यों के चुनाव होने वाले हैं जहां पर इस तरीके की जरूरत हो सकती है। मतलब साफ है कई नेताओं की पुरानी फाइलों को दोबारा से खोला जाएगा और कई नेताओं को दोबारा से कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 23 तारीख को साफ हो जाएगा प्रधानमंत्री की गद्दी पर कौन बैठेगा क्या कोई नया प्रधानमंत्री आएगा या नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। यह एक देखने वाली बात होगी। फिलहाल तो भारतीय जनता पार्टी के नेता जश्न मनाने के मूड में है उनको लग रहा है कि उनका काम हो गया है और दोबारा सत्ता में वही आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : धरने पर बैठीं ममता का ऐलान, बंगाल के लिए बनाई जाए अलग सीबीआई

rahul gandhi with randeep surjewala

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या वाले एपिसोड से सीबीआई को मिला आइडिया, लाई डिटेक्टर की बजाए कॉफी से सच उगलवाने की तैयारी

वहीं विपक्ष अभी पूरी तरीके से आश्वस्त नहीं दिख रहा है कांग्रेस पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यहां तक कह चुकी है अगर जरूरत पड़ी तो वह दूसरी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हो जाएंगी। इसी बीच सीबीआई के रोल की अगर बात की जाए तो पिछले 5 सालों में दोनों ने अपना काम बखूबी तरीके से निभाया है। गांधी परिवार से लेकर विपक्ष के कई नेताओं तक सीबीआई और ईडी ने छापेमारी की जो कि अखबारों में काफी छपा। मीडिया की सुर्ख़ियों से लेकर टीवी की हेडलाइंस में नेताओं के फोटो देखे गए। जब सीबीआई की वजह से नेताओं को अदालत के चक्कर काटने पड़े तो देखना होगा कि इन सबका असर चुनाव में क्या असर हो पाता है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : अस्थाना खोलेंगे ‘नई CBI’, असली CBI होने का दावा

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...