![]() |
| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
2019 लोकसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आने लगे हैं, देशभर के बड़े और छोटे न्यूज़ चैनल अपने अपने आंकड़ों की बाज़ीगरी पेश कर लोगों को बता रहे हैं कि इस बार कौन जीतने वाला है, कई एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है तो वहीं किसी में कांग्रेस पार्टी को विजेता की तरह पेश किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच आम आदमी पार्टी ने सभी एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कहा है कि सारे एग्जिट पोल गलत हैं और सरकार उन्हीं की बनने वाली है। दूसरी पार्टियों पर काम में उंगली करने का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने इस बार टीवी चैनलों पर आरोप लगाया है। साथ ही सभी एग्जिट पोल को झूठा तक कह दिया गया। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है सरकार उन्हीं के बनने वाली है, क्योंकि जनता उन्हें पसंद करती है, और इसी की वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट किया है, लोगों को पूरा यकीन है कि जिस तरह से आप ने दिल्ली में मुफ्तखोरी की प्रथा बढ़ाई है उसी तरह वो पूरे देश को इसकी सौगात दे सकते हैं
ये भी पढ़ें : गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़
एक आम आदमी पार्टी ने नेता ने तो यहां तक कह दिया कि एग्जिट पोल में मीडिया ने जब सर्वे किया तो आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने यह बताने से इंकार कर दिया कि उन्होंने वोट किसे दिया था। इस वजह से एग्जिट पोल गलत है, जिसकी वजह से उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उन्हीं की बनने वाली है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से इस तरीके के बयान आने के बाद से राज्य में कार्य कर रहे दूसरे पार्टी नेताओं ने अपने अपने प्रधानमंत्री बनने के दावे पेश करने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें : म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की
मीडिया में कोई भी नेता सामने आकर खुद को प्रधानमंत्री घोषित नहीं कर रहा। हालांकि सभी पार्टियों के नेता अपने आप को भावी प्रधानमंत्री का दावेदार बताने से नहीं चूक रहे, चंद्र बाबू नायडू भी अपना नंबर बढ़ाने के लिए पिछले कुछ दिनों से गैर एनडीए गठबंधन के नेताओं से मुलाकात किए जा रहे हैं, वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल तो कांग्रेस से गठबंधन के लिए मिन्नतें करते रह गए लेकिन उनकी दाल गली नहीं, अब वो कह रहे हैं कि एग्जिट पोल वोल सब बेकार की बाते हैं, झूठ का पुलिंदा है, आएगी तो उनकी ही सरकार, मोदी की तर्ज पर उन्होंने एक कैंपेन भी शुरू कर दिया है कि आएगा तो केजरीवाल ही
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का ऐलान, दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे उप-राज्यपाल
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें