सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग

arvind kejriwal with narendra modi

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़, शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने वहां पांच कुर्सियां लगाने की शर्त रखी है जहां कांग्रेस नेता बैठेंगे, बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ के बहाने कम से कम कांग्रेस नेताओं से बात तो कर पाएंगे, क्योंकि हारने के बाद भी कांग्रेस उन्हें घास तक नहीं डाल रही है, दरअसल केजरीवाल इस बहाने अभी से दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सेटिंग की शुरूआत करना चाहते हैं

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

हालांकि बकवास न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ऐसा करना संभव नहीं होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथग्रहण समारोह में विदेशों से भी कई सारे लीडर्स आ रहे हैं।जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा का पूरे तरीक़े से ख्याल रखा जा रहा है।यही वजह है कि इस तरह की किसी भी माँग को पूरा कर पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। वहीं इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी अड़ी हुई है, उनका कहना है कि अगर उन्हें कांग्रेस के पास 5 कुर्सियाँ मिलती हैं तभी वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। केजरीवाल के इस बयान के बाद से जब कांग्रेस पार्टी से इसकी प्रतिक्रिया ली गई तो कोई भी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से कहा गया है कि उन्हें किसी और की ज़रूरत नहीं है वो अपने नेताओं के लिए कुछ इंतज़ाम ख़ुद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार

कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे हालाँकि अरविंद केजरीवाल द्वारा लोक सभा चुनाव से पहले भी ऐसा कुछ करने की कोशिश की थी लेकिन उनकी हर कोशिश को कांग्रेस नेताओं ने फेल कर दिया, अरविंद केजरीवाल की कोशिश में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर पाए थे इसके पीछे की वजह थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।जब नतीजे आए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आई। हालाँकि, तमाम 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को पचास फ़ीसदी से ज़्यादा वोट मिले। मतलब साथ अगर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो भी जाता तो भी दोनों को हार का सामना करना पड़ता। देखना होगा आने वाले समय में इस पूरे मामले पर क्या कुछ हो पाता है इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी हमारी नज़र आप बने रहे बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : अब EVM से नहीं WWE की तरह चुनाव आयोग कराएगा चुनाव, वोटिंग से नहीं पटका-पटकी से होगा विजेता का फैसला

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews    

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...