सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ED अधिकारियों की नाक के नीचे रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी चाल, ED दफ्तर पर किया कब्ज़ा

priyanka gandhi husband robert vadra
रॉबर्ट वाड्रा
ये भी पढ़ें : ED की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के बाद पैदा हुए रोज़गार के नए अवसर, दिल्ली में ED और CBI के सामने पेश होने के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा और कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा हाल ही के दिनों में ईडी के दफ्तर में चक्कर काटते देखे गए। वजह है उन पर लगे आरोप जिस के सिलसिले में भी उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पिछले महीने में रॉबर्ट वाड्रा तकरीबन तीन-चार बार ऑफिस आ चुके हैं और हर रोज वहां पर कम से कम 4 से 6 घंटे बिताते हैं। लेकिन एक दिन ईडी अधिकारी चौंक गए जब वाड्रा के मुंह से उन्होंने ये सुना की दफ्तर तो उनका है ईडी का नहीं, ये सुनते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए, जांच शुरू हुई तो पता चला कि रॉबर्ट वाड्रा ने उनके दफ्तर पर ही कब्ज़ा कर लिया है, अब ईडी अधिकारी वाड्रा से ये पता करने में जुटे हैं कि कैसे उन्होंने ईडी दफ्तर पर कब्ज़ा किया है और कैसे ये कब्ज़ा छोड़ेंगे

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता

भले ही सूत्रों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन, अभी तक ईडी के जमीन के कागजात नहीं बने हैं ना ही अभी तक रॉबर्ट वाड्रा के नाम रजिस्ट्री हुई है। लेकिन फिर भी सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा का लगातार ई डी के दफ्तर आना ईडी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। जमीन को हड़पने में माहिर माने जाने वाले रॉबर्ट वाड्रा का यह अपना टैलेंट है कि वह जहां भी जाते हैं जमीन उनकी हो जाती है। इससे पहले भी हम देख चुके हैं कि हरियाणा में किस तरीके से उन्होंने किसानों की जमीन ली थी। वो अपने आपको किसान भी घोषित कर चुके हैं। दुनिया के सबसे अमीर किसानों में गिने जाते हैं रॉबर्ट वाड्रा। उनकी जमीन लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

हालांकि, अभी तक उन्होंने इस राज के बारे में किसी को नहीं बताया है। लेकिन, जब राज का पता नहीं चला तो इसको लेकर ईडी ने उन्हें बुला लिया। जिसमें पता चला कि रॉबर्ट वाड्रा कई तरीके के नियमों का उल्लंघन करते थे। रॉबर्ट वाड्रा पर कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है और इसी वह गांधी परिवार को लगातार परेशान कर रही है। अभी देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या हो पाता है। आप बने रहे बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : स्पोर्ट्स चैनलों पर नहीं मिलेगा लाइव मैच का मज़ा, टीआरपी के लिए अब नेताओं की रैलियों का होगा लाइव प्रसारण

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...