सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE के रिजल्ट आने के बाद सरकार ने 60% नंबर लाने वाले छात्रों को लुप्त प्रजाति घोषित किया

CBSE results

ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर के आए 500 में से 499 नंबर दोबारा कॉपी की जांच करवाएंगी

हाल ही में सीबीएसई ने अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बेहद शानदार रहा। दसवीं में 13 बच्चों को 500 में से 499 अंक मिले। वहीं, 12वीं का हाल भी कुछ ऐसा ही था, जहां बहुत सारे बच्चों को 99% अंक प्राप्त हुए। इसी को देखते हुए कई वह बच्चे भी परेशान और हैरान हैं जिनके 60 फीसदी अंक आए, इसी को देखते हुए सरकार ने एक नई योजना बनाने की घोषणा की है। सरकार ने 60 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों को लुप्त प्रजाति घोषित करने की घोषणा की है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि 80 और 90 फीसदी अंक लाने वाले बच्चों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, 60 फीसदी अंक वाले बच्चे अब कम होते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। बकवास न्यूज से उससे बात करते हुए 60 फ़ीसदी अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र का कहना था कि 10वीं और 12वीं के नतीजों के बाद उसे एक बात से राहत मिली है। अब कोई भी उनसे अंकों के बारे में नहीं पूछता है। क्योंकि मोहल्ले में कुछ लड़कियों के 98 फ़ीसदी अंक आए हैं जिसके कारण उनकी चर्चा नहीं हो रही।

ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर

छात्र ने आगे बकवास न्यूज से बात करते हुए कहा कि साल भर उन्होंने भी कड़ी मेहनत की और उनके 60 फीसदी अंक आए। छात्र के मुताबिक, उसे यकीन नहीं हो रहा कि दूसरे छात्र और छात्राओं के इतने सारे अंक कैसे आ सकते हैं छात्र ने बताया कि उसने पूरी मेहनत की थी। एक भी क्लास बंक नहीं कि वह डेली स्कूल जाया करता था। लेकिन उसके बाद भी अगर उसके अंक कम आते हैं तो वह कुछ नहीं कर सकता। छात्र का कहना था कि 60 फ़ीसदी अंक आने वाले विद्यार्थियों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। इससे वह बेहद चिंतित हैं। वहीं, एक दूसरे छात्र ने अपना ही एक अलग सुझाव दिया। छात्र का कहना था कि सरकार को 60 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्रों की लुप्त प्रजाति घोषित कर देनी चाहिए। साथ-साथ उन्हें आरक्षण भी देना चाहिए। छात्र का कहना था कि अगर सीबीएसई और दूसरे अन्य बोर्ड इसी तरीके से रिजल्ट निकालते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब देश में 60 फ़ीसदी अंक लाने वाले छात्र और छात्राओं की संख्या 0 हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : CBSE के नतीजों के बाद शर्मा जी के लड़के का अस्तित्व खतरे में

school kids india

ये भी पढ़ें : एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी

इसी को देखते हुए कई छात्रों ने सरकार के सामने मांग की है कि उन्हें आने वाले सालों में आरक्षण तो दिया ही जाए। साथ-साथ स्कॉलरशिप भी दी जाए। ताकि वह अपने भविष्य के लिए कुछ कर सकें। छात्र का कहना था कि जिन बच्चों के उनसे ज्यादा नंबर आए हैं। उन्हें बेहतर नौकरी भी मिल सकती है। क्योंकि उनके नंबर कम है। इसलिए कोई भी उन्हें नहीं पूछेगा। इसी को देखते हुए सरकार को उनके सम्मान की व्यवस्था करनी चाहिए। अभी देखना होगा सरकार इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : IIT ने शुरू किए जुगाड़ तकनीक इस्तेमाल करने वालों के लिए नए डिग्री कोर्स

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews     

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...