![]() |
| सैम पित्रोदा ने 84 सिख दंगों पर कहा था हुआ तो हुआ |
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है उनके द्वारा साल 1984 में कांग्रेस शासन में हुए सिख दंगों के बारे में एक कमेंट करना। जिसके बाद से वह अखबारों की सुर्खियों से लेकर टीवी की हेडलाइन में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने उनका विरोध किया है। साथ ही उनकी पार्टी के अंदर भी उनकी आलोचना हो रही है। आलोचना होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक टीवी इंटरव्यू में कह दिया कि सैम ने जो भी कुछ कहा है वह गलत है। वह उसका समर्थन नहीं करते। इसके बाद तो कांग्रेस पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं ने सैम पित्रोदा का साथ छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई
अपने तो बेगाने हो ही रहे थे अब परायों ने भी उन पर हमला बोलने में देरी नहीं लगाई। देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन देने का फैसला किया। कई कार्यकर्ताओं ने पत्रोदा मुर्दाबाद के नारे लगाए। लेकिन इसी बीच कई कार्यकर्ता उनका नाम भूल गए और पात्रा कहने लगे। देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं ने पात्रा मुर्दाबाद, पात्रा मुर्दाबाद, पात्रा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ऐसा काफी देर तक चलता रहा जो जोश में पार्टी के कार्यकर्ता यह भूल गए कि वह पित्रोदा मुर्दाबाद कहने आए थे लेकिन अब वह पात्रा मुर्दाबाद कह रहे हैं लेकिन अब तीर कमान से निकल चुका था यह सारी की सारी मुर्दाबाद के नारे टीवी के कैमरे में कैद हो चुके थे। दूसरों की आलोचना करने के चक्कर में भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद ही चर्चा का विषय बन गए।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
ये भी पढ़ें : नेताओं को गालियां सिखाने के लिए पार्टी कराएगी स्पेशल कोर्स
जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संबित पात्रा मुर्दाबाद के नारे लगाए तो एक रिपोर्टर ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछ लिया, इस विषय पर आपका क्या कहना है। कांग्रेस पार्टी के नेता ने पूरा सवाल सुना भी नहीं उससे पहले भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साध दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता ने बिना कुछ सोचे-समझे कहना शुरू कर दिया कि संबित पात्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने ही थे। क्योंकि वह जिस तरीके की डिबेट करते हैं उन्हें वह बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। कांग्रेस पार्टी नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन नारों के बाद संबित पात्रा में कुछ सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें : विकास देखने आया था यति, खाली हाथ लौटा वापस
जब पात्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारों की बात भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के पास पहुंची तो उनका कहना था कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारे लगाए। पात्रा के मुताबिक यह कांग्रेस की एक चाल है। पात्रा ने बताया कि जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बीच कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपाई बनकर उनके प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिसके बाद वह पात्रा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : ज़हरबुझा भाषण ना देने की वजह से टिकट मिले उम्मीदवार को हटाया, पार्टी ने उतारा नया प्रत्याशी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें