![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
ये भी पढ़ें : बंगाल का चुनाव रद्द कर सकता है चुनाव आयोग, एक सीट पर हिंसा नहीं होने की मिली है रिपोर्ट
यही नहीं नेताओं के बच्चों ने कम नंबर आने पर पांच गुनी पेनाल्टी लगाने का भी सोचा है क्योंकि बच्चों का रिजल्ट हर साल आता है तो वहीं नेताओं का रिजल्ट 5 साल में आता है, इसलिए नेताओं के 5 साल तेईस मई को पूरे हो रहे हैं , नतीजे आने पर ये तय हो जाएगा कि नेता अपने काम में पास हुए या नहीं। नेताओं ने अपना होमवर्क किया या नहीं, अगर नेता होमवर्क ठीक से नहीं कर पाए तो जनता उन्हें पटखनी देने में जरा भी देर नहीं लगाएगी। बच्चों ग्रुप्स के भीतर मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक अगर जनता का आशीर्वाद उनके नेता पापा को नहीं मिला तो वो इस बार छोड़ने के मूड में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई नेताओं के बच्चों ने विशेष प्लान बनाया है। अगर इस बार उनके पिता या माता जो चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव में हारते हैं तो बच्चे उन्हें इस बार सजा देने के मूड में हैं।
ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार
बकवास न्यूज से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर एक नेता के बेटे ने बताया कि उनके पिता हर साल उन्हें डांटते हैं क्योंकि वह अच्छे नंबर लेकर नहीं आते। लेकिन इस बार बारी उनके पिता की है अगर उनके पिता ज्यादा वोटों से नहीं जीते या हार गए तो वह उनको डांटेंगे और साथ ही पनिशमेंट के रूप में सजा के रूप में कई सारे काम भी करवाएंगे। अभी देखना होगा कि ऐसे कितने नेता हो पाते हैं जो अपने बच्चों से बच पाएंगे क्या उन्हें जनता का साथ मिलेगा या नहीं या अपने बच्चों की सजा उन्हें जेल नि पड़ेगी इस पूरी खबर बनी रहेगी बनी रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : चुनाव खत्म होने के बाद दोस्त ढूंढ रहे हैं, एक बार फिर दोस्ती का बहाना
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें