सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर

प्रतीकात्मक तस्वीर
ये भी पढ़ें : CBSE के नतीजों के बाद शर्मा जी के लड़के का अस्तित्व खतरे में

सीबीएसई में 500 नंबर में से 499 नंबर लाने वाले टॉपर ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है कि उसके घर में मातम पसर गया है... सीबीएसई के टॉपर साकेत ने ऐलान किया है कि वो आगे चल कर न तो डॉक्टर बनेंगे न इंजीनियर... और न ही वो किसी कोचिंग को अपनी फोटो देगा, बल्कि आगे जा वो देश सेवा के लिए टीचर बनेगा... इस ऐलान के बाद पूरे घर में अजीब सी खामोशी है, साकेत की मां ने कहा है कि उसे बेटे पर कोई ऊपरी साया है तभी वो टीचर बनना चाहता है... पूरे परिवार को उम्मीद थी कि टॉप करने के बाद साकेत IIT या विदेश में कोई कोर्स करने का ऐलान करेगा, लेकिन साकेत ने जैसे ही कहा कि वो टीचर बनना चाहता है उसकी मां फूट फूट कर रोने लगी

ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों ने बनाया टीचर के खिलाफ महागठबंधन, होमवर्क देने के विरोध में रैली

साकेत के फूफा ने तो ये तक कह दिया कि टीचर बनने से अच्छा है कि वो नेता बन जाए ताकि कम से कम इतना तो कमा सके कि बुढ़ापे में दिक्कत न हो, साकेत के पिता ने कहा है कि उनका बचपन का ख्वाब टूट गया है... जब से साकेत पैदा हुआ है उसके पिता रघुनाथ ने डायपर से लेकर ज्योमेट्री बॉक्स तक सारा खर्चा लिख रखा था... ताकि उसे बाद में वसूला जा सके... लेकिन अब रघुनाथ ने वो लिस्ट जलाने का भी फैसला किया है

ये भी पढ़ें : एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews   

टिप्पणियाँ