वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
ये भी पढ़ें : धरने पर बैठीं ममता का ऐलान, बंगाल के लिए बनाई जाए अलग सीबीआई
ये भी पढ़ें : CBI और ED का दावा, सरकार बनाने में नहीं होगी दिक्कत 100 सीटें तो वही लेकर आएंगे
दरअसल जिस तरीके से बंगाल में लगातार हिंसा की खबरें आ रही थीं उसको देखते हुए पश्चिम बंगाल में शांति से चुनाव होना चुनाव आयोग के समझ से परे है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग अभी रिव्यू करने के मूड में है क्योंकि जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक पश्चिम बंगाल के किसी भी सीट पर कोई भी हिंसा का मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, अभी तक इस बात पर चुनाव आयोग की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, चुनाव आयोग को करीब से जाने वाले लोगों का मत है कि चुनाव आयोग ने मन बना लिया है कि वह इस चुनाव को बंगाल में रद्द कर देंगे। क्योंकि बंगाल में लगातार हिंसा की खबरें देखने को मिली है जिससे हर कोई हैरान था किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि बंगाल का चुनाव किस ओर जा रहा है लेकिन अब लगातार बंगाल के चुनाव में बदलाव देखा जा रहा है किसी भी सीट पर हिंसा की किसी भी तरीके की खबर ना आना दूसरे लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।
ये भी पढ़ें : चुनाव खत्म होने के बाद दोस्त ढूंढ रहे हैं, एक बार फिर दोस्ती का बहाना
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक अधिकारी का कहना था कि अभी वह चुनाव अभी वह पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव को रिव्यू कर रहे हैं। हालांकि चुनाव को रद्द करने के सवाल को वो टाल गए। उनका कहना था कि पहले वो रिव्यू करेंगे उसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि कि क्या फैसला लेना है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : आचार संहिता का पालन करने वाले नेता को चुनाव आयोग का नोटिस
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें