सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

rahul gandhi with narendra modi

भाजपा ने अपना क़िला  बचा लिया है। केंद्र की गद्दी पर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी के नेता बैठेंगे।23 मई को नतीजों के बाद साफ़ हो गया कि प्रधानमंत्री दोबारा से नरेंद्र मोदी की ही बन रहे हैं। इसको देखते हुए पार्टी कैडर में ख़ुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ़ विपक्ष में हताशा छायी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता इस जीत से बेहद ख़ुश हैं। ख़ुशी मनाने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह बैठे तो उन्हें पार्टी की जीत की भूमिका के बारे में बात थी इसके बारे में सबसे ऊपर नाम आया राहुल गांधी का था। सूत्रों की मानें तो दोनों का ऐसा मानना था कि भारतीय जनता पार्टी के जीतने में राहुल का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है । सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग में इस बात के बारे में चर्चा की गई कि उनकी जीत में राहुल गांधी ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। विपक्ष में होने के बावजूद राहुल गांधी ने जनता की उन मुद्दों को नहीं उठाया है जिन पर जनता सीधे सीधे भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ हो सकती थी।

ये भी पढ़ें : अब EVM से नहीं WWE की तरह चुनाव आयोग कराएगा चुनाव, वोटिंग से नहीं पटका-पटकी से होगा विजेता का फैसला

विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी सिर्फ़ मीडिया में छाए रहे या मीडिया में छाने की कोशिश की।राहुल गांधी ने जनता के बीच जाकर यह जानना ही नहीं चाहा कि आखिरकार जनता चाह क्या रही है।राहुल गांधी जनता का मन टटोलने में लगभग लगभग नाकामयाब रहे। राहुल गांधी लगातार प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करके रफैल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरते रहे लेकिन इसका कोई भी असर जनता पर नहीं हो पाया ऐसे एक नहीं ऐसे अनेक कारण हैं जिनकी वजह से और राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी को नहीं खेल पाए और यही वजह है कि राहुल गांधी एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका में पिछड़े हुए दिखे।

ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार

जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता ख़ुश हैं।वहीं जीत के बाद 24 तारीख़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुँचे तो बाद में मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लिया।अब दोनों मन बना रहे है कि राहुल गांधी के घर जाकर भी उन्हें शुक्रिया कहा जाए सूत्रों की मानें तो दोनों का ऐसा मत है कि राहुल गांधी को शुक्रिया कहने से राहुल गांधी का हौसला बढ़ेगा और ये फिर से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का प्रयास करेंगे। अभी देखना होगा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के टॉप नेता ऐसा कर पाते हैं या नहीं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : चुनाव खत्म होने के बाद दोस्त ढूंढ रहे हैं, एक बार फिर दोस्ती का बहाना

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews    

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...