सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकास देखने आया था यति, खाली हाथ लौटा वापस

Himalayan yeti

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

हाल ही में मीडिया में हिममानव यानि यति देखने की खबरें आई, जिसके बाद हर किसी ने अलग-अलग तरीके के दावे के किए। दावा किया गया कि है कि हिम मानव धरती पर मौजूद है और वह समय-समय पर बाहर आता है। इसके अलावा कई मीडिया चैनलों ने हिम मानव की कई तरीके की तस्वीरें भी जारी की। वजह थी सेना द्वारा हिम मानव के पैरों के तथाकथित निशान को सर्वाजनिक करना। सेना ने  अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट हैंडल से कई तस्वीरें जारी की, जिसमें बर्फ के ऊपर कई पैरों के निशानों के फोटो जारी किए गए, जिसमें ऐसा दावा किया गया कि यह यति हो सकता है। इस पूरे मामले के बाद राजनीति भी तेज हो गई। सत्ता में बैठी पार्टी के नेताओं द्वारा दावा किया गया कि ऐसा उन्हीं की सरकार में संभव हो पाया है। वरना 70 सालों तक कांग्रेस बस यति के बारे में बातें करती रही लेकिन किसी ने भी कोई सबूत पेश नहीं किया।

ये भी पढ़ें : ज़हरबुझा भाषण ना देने की वजह से टिकट मिले उम्मीदवार को हटाया, पार्टी ने उतारा नया प्रत्याशी

image of yetis foot print by indian army
भारतीय सेना द्वारा जारी की गयी यति के पैर की तस्वीरें
ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

भाजपा की ओर से कहा गया कि पैरों के निशान की तस्वीरें सामने आ पाई हैं। वहीं, इस पूरे मामले में विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर यति है तो उसे सामने आना चाहिए। एक नेता ने मजाक मजाक में यहां तक कहा कि यति है तो वह कहां है? नेता जी का कहना था कि यति सरकार के विकास को देखने के लिए आया था और जब उसे विकास कहीं भी नजर नहीं आया तो वह वापस चला गया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर राजनीति तेज होती चली गई। सरकार की तरफ से कहा गया कि आखिरकार विकास के बारे में खबरें हिमालय तक पहुंच रही है यह कोई छोटी बात नहीं है। क्योंकि, दूसरे लोगों का ऐसा कहना है कि आज तक यति था ही नहीं लेकिन अब यति बाहर आ रहा है क्योंकि विकास के चर्चे चारों तरफ हैं।

ये भी पढ़ें : मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

हालांकि, ये पहली बार है जब कोई भी फोटो किसी ने भी जारी की। अभी तक कभी भी कोई फोटो जारी नहीं की गई थी। भले ही हजार दावे किए जा रहे हो। लेकिन अभी तक इस तरीके का दावा नहीं किया गया है कि यदि को किसी ने सामने से देखा गया है या कोई फोटो लिया है। अभी देखना होगा कि दोबारा इस तरीके की फोटो कब जारी की जाती है इस पूरे मामले में क्या कुछ हो पाता है इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहें हमारे साथ।

 ये भी पढ़ें : साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...