सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमित शाह के मंत्री बनते ही इज़रायली पीएम ने उन्हें इज़रायल बुलाया, बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बनवाने में मदद करेंगे अमित शाह

amit shah with narendra modi

ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग

वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त मानते हैं। दुनिया में उनकी एक अलग छवि है तो वहीं भारत के प्रति उनका रवैया दूसरों से हमेशा से अलग ही रहा है। हम बात कर रहे हैं इज़राइल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की। बेंजामिन अपने देश में विरोधियों को अपने ही अंदाज़ से अलग करते हैं लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस बार हो सकता है कि वो सरकार न बना पाए। उनके लिए सरकार बना पाना इस बार आसान नहीं लग रहा है। इसलिए उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है, बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, बेंजामिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इज़राइल के प्रधानमंत्री का कहना है कि वो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उनकी मदद करें। उनका कहना है कि वो अमित शाह को कुछ दिन इज़राइल में रखना चाहते हैं ताकि चुनावों में उनकी मदद की जा सके।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, बेंजामिन की सरकार के एक प्रवक्ता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन की दोस्ती काफ़ी पुरानी है। दोनों एक दूसरे को काफ़ी पसंद करते हैं इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत उनकी तरफ़ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा और इस दोस्ती को और भी मज़बूत करेगा। इज़राइल की तरफ़ से कहा गया है कि इस वक़्त मोदी के दोस्त बेंजामिन की सरकार ख़तरे में है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मदद नहीं की तो हो सकता है कि वे अब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर न बैठें या उनकी सरकार गिर जाए।

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

narendra modi with benjamin netanyahu

ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार

सूत्रों के मुताबिक़, इज़राइल का ऐसा मानना रहा है कि अमित शाह जब से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने हुए लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती चली जा रही है जहाँ कभी किसी ने कल्पना भी की थी कि भाजपा को जीत मिलेगी वहाँ भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ये सब हुआ है अमित शाह की बदौलत, उन्हें राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उनकी रणनीति की आगे विरोधी परास्त हो जाते हैं और लगातार दूसरे हार जाते हैं वहीं भाजपा को जीत मिलती है। उनकी ही प्लानिंग का नतीजा था कि साल 2014 में भाजपा को उत्तर प्रदेश में ज़्यादा सीटें मिली थी वहीं 2019 में भाजपा को अकेले पूरे देश में तीन सौ से ज़्यादा सीटें मिली। इसी को देखते हुए इज़राइल चाहता है कि अमित शाह को इज़रायल भेज दें। अभी देखना होगा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राईल की ये बात मानते हैं या नहीं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास में उसकी नज़र आप बने रहे हमारे साथ

ये भी पढ़ें : अब EVM से नहीं WWE की तरह चुनाव आयोग कराएगा चुनाव, वोटिंग से नहीं पटका-पटकी से होगा विजेता का फैसला

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...