सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

OLX पर पुराने नेता बिक रहे हैं, समर्थकों के हिसाब से है रेट

raj kumar chauhan joins bjp
दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता राजकुमार चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं
वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

चुनाव का दौर चल रहा है। नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। सालों तक एक पार्टी में रहने के बाद जब नेता जी को लगा कि उनकी तरक्की संभव नहीं है तो उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया। जिस नेता को जहां भी अपना अच्छा भविष्य दिखता है वो वहीं जाने की कोशिश करता है। नेता पाला बदल रहे हैं। देश में जिस भी चीज की डिमांड ज्यादा होती है वह ऑनलाइन बिकने लगती है,  तो ऑनलाइन व्यापार भी काफी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए अब कई पुराने नेताओं ने अपने आप को ओएलएक्स पर डाल दिया है। इसका मतलब साफ है कि पुराने नेताओं को ओएलएक्स पर खरीदा जा सकता है। क्योंकि ओएलएक्स पर पुराने नेता बिक रहे हैं तो रेट भी तय हैं। नेताओं के रेट समर्थकों के हिसाब से तय हो रहे हैं। जिस नेता के जितने ज्यादा समर्थक होते हैं उसका दाम उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें : आचार संहिता का पालन करने वाले नेता को चुनाव आयोग का नोटिस

कई नेता तो ऐसे हैं जिनका कोई समर्थक नहीं है फिर भी वह बिकने को तैयार हैं। चुनाव के दौर में नेता अपनी वैल्यू को समझते हैं इसी को देखते हुए अपनी कीमत ज्यादा से ज्यादा बचाते हैं। यही वजह है कि अब कई सारी कंपनियां जो ऑनलाइन में डील करती हैं वह इस मार्केट में आ चुकी हैं लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन नेताओं को खरीद कौन रहा है? सूत्रों के मुताबिक, कई बड़ी पार्टियों के नेताओं के कार्यकर्ता के माध्यम से ऐसे नेताओं के संपर्क में हैं। क्योंकि कोई भी नेता सीधे-सीधे तो बात नहीं कर सकता। लेकिन अपने समर्थकों के जरिए ओएलएक्स पर बिकने वाले नेताओं से जरूर बात कर रहा है। अगर कोई पार्टी किसी नेता का फायदा उठा सकती है और वह भी इतने सस्ते में तो इससे अच्छी बात शायद ही किसी नेता या किसी पार्टी के लिए हो सकती है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

बकवास न्यूज से बात करते हुए एक पुराने नेता ने बताया कि चुनाव का दौर चल रहा है और ऐसे में वह चाहते हैं कि किसी पार्टी में शामिल हो जाएं। लेकिन, हर पार्टी की अलग-अलग शर्ते हैं जिसको देखते हुए वह ऐसा नहीं करना चाहते। नेताजी का कहना था कि उन्होंने अपनी शर्तों के साथ अपने आप को ओएलएक्स पर डाल दिया है। जिस भी नेता या जिस भी किसी पार्टी को उनमें इंट्रस्ट होगा, जिसे भी उनकी शर्तें पसंद होगीं वह उस पार्टी में जाने को तैयार हैं।

 ये भी पढ़ें : बोलना था सैम पित्रोदा मुर्दाबाद, बीजेपी कार्यकर्ता नारा लगाते रहे संबित पात्रा मुर्दाबाद

नेता जी का कहना था कि वह जनता की सेवा करना चाहते हैं लेकिन सेवा के बदले वह मेवा चाहते हैं। नेताजी के मुताबिक जो भी देश में कुछ काम करता है उसके बदले उसे इनाम दिया जाता है तो इसी को देखते हुए वो अपने लिए कुछ ना कुछ चाहते हैं। अभी देखना होगा कि ओएलएक्स पर बिकने वाले इन नेताओं की वैलिडिटी कितनी हो पाती है। क्योंकि चुनाव के बाद नेताओं को ज्यादा लोग पूछते नहीं हैं। यह बात नेता भी बखूबी जानते हैं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...