अपने नेताओं को क्लीन चिट देने की फैक्ट्री लगाएगी बीजेपी, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप से छुटकारे की योजना
वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
केंद्र की गद्दी पर बैठी भारतीय जनता पार्टी। वहीं, उनके सामने है विपक्ष। इस वक्त पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव में लगा हुआ है। हर कोई जनता से वोट लेने के जुगाड़ में तरह-तरह के बयान दे रहा है और भाषण बाजी कर रहा है। हर कोई चाहता है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे निकले तो उनके लिए खुशखबरी लाएं। हर कोई जीत की कोशिश कर रहा है। इस बीच भाजपा एक नई योजना पर काम कर रही है। सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन चिट देने की फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा के कई नेता चाहते हैं कि हर मामले में क्लीन चिट देनी पड़ती है। इसी को देखते हुए उन्होंने क्लीन चिट की फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई है। बकवास न्यूज से बात करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि व्यक्ति को वही काम करना चाहिए, जिसमें फ्यूचर स्कोप हो। उनके मुताबिक, क्लीन चिट की फैक्ट्री काफी काम कर सकती है। क्योंकि किसी भी काम करने से पहले क्लीन चिट की जरूरत होती है और राजनीति में तो सबसे ज्यादा।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
नेताजी के मुताबिक, क्लीन चिट के बिना कोई भी नेता आगे नहीं बढ़ सकता। कार्यकर्ता से नेता, नेता से मंत्री बनना है तो पहले क्लीनचिट लेनी पड़ती है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि क्लीनचिट के लिए खुद का कार्यालय खोला जाए। क्योंकि, उन्हें बार-बार कई दूसरी संस्थाओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। तब जाकर उन्हें क्लीनचिट मिलती है। यही वजह है कि उन्होंने अब क्लीन चिट की फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि देश की बाकी संस्थाओं पर क्लीन चिट की वजह से काफी दबाव रहता है और विपक्ष बार-बार इस बात का आरोप लगाता रहा है कि मोदी सरकार यानि सत्ता पक्ष सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है। इसी को देखते हुए, कई नेताओं ने तय किया है कि अगर वह खुद से क्लीनचिट देने का कार्यालय खोल देंगे तो उनकी पार्टी पर ऐसा आरोप लगना भी बंद हो जाएगा कि वह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई
ये भी पढ़ें : नेताओं को गालियां सिखाने के लिए पार्टी कराएगी स्पेशल कोर्स
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें