अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार
ये भी पढ़ें : दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार
खराब अर्थव्यवस्था के लिए अगले 5 साल के लिए ज़िम्मेदारी तय कर दी है…. वित्त मंत्रालय के एक लीक दस्तावेज़ में 500 बहानों की लिस्ट का पता चला है… इन बहानों में मिलेनियल्स, कॉरोना वायरस, नींबू पानी से लेकर हिमेश रेशमिया के गाने और स्वाज़ीलैंड तक को ज़िम्मेदार ठहराया जाना तय हुआ है… वित्त मंत्रालय के एक गुप्त अधिकारी ने बताया कि मौजूदा हालातों के मुताबिक अगले कुछ साल तक हालात नॉर्मल नहीं होने वाले… और बार बार एक ही बहाने नहीं बनाए जा सकते… इसलिए ऐसी लिस्ट तैयार की गई है जो वक्त वक्त पर नए कारण दे सके… इससे वित्त मंत्री को भी आसानी रहेगी… ये लिस्ट बनाने में मंत्रालय के अधिकारियों को बजट से पहले तक का काम दिया गया था… लेकिन कॉरोना वायरस की खबर आने के बाद अधिकारियों को आधिकारिक बहाना लिस्ट बनाने के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया… वित्त मंत्री ने ऑटो उद्योग में आई मंदी के लिए मिलेनियल्स से लेकर ओला ऊबर को ज़िम्मेदार ठहराया था… इसी के बाद मंत्रालय को बहानों की लिस्ट बनाने का आइडिया आया…
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बार-बार रिज़ॉर्ट में आने पर निर्दलीय विधायक को मिली लाइफटाइम मेंबरशिप
दूसरी तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ये भी कह चुकी हैं कि प्याज़ की कीमत बढ़ने में उनका हाथ नहीं हैं क्योंकि वो प्याज़ नहीं खाती हैं… इसके बाद ये भी लिस्ट बनाई गई है कि आखिर मंत्री जी क्या क्या नहीं करती हैं ताकि उन क्षेत्रों में आई मंदी से भी उन्हें दूर रखा जाए… मंत्रालय ने कहा है कि मंत्री जी ये भी मानती हैं क्योंकि वो जेएनयू से पढ़ीं हैं इसीलिए इतनी खराब वित्त मंत्री हैं… हालांकि वो ये साबित नहीं कर पाईं हैं कि जेएनयू का उनकी बुद्धिमानी से संबंध है या नहीं… इसकी देखा देखी कई दूसरे मंत्रालय भी ऐसी ही लिस्ट बनाने में जुट गए हैं…
ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें