सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे

Indian cricket team captain virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा अपने खेल की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। अपने 30वें जन्मदिन के दिन विराट कोहली ने अपना एक ऑफिशियल एप्लीकेशन लांच किया। इस दौरान एक फैन को उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर उन्हें भारतीय क्रिकेटर पसंद नहीं हैं तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो विराट कोहली ने अब ऐलान किया है कि वह विदेशी टीमों से तो नफरत करते ही हैं साथ ही अब वह विदेशी कपड़े भी नहीं पहनेंगे।

ये भी पढ़ें : ढाई दिन में खत्म हुआ राजकोट टेस्ट, अनुष्का ने बाकी बचे वक्त में टीम से घर की सफाई करवाई

Indian cricket team captain virat kohli

विराट कोहली का यह बयान काफी मायने रखता है क्योंकि विदेशी कपड़े नहीं पहनने से कई सारी कंपनियों पर इसका असर पड़ेगा। विराट कोहली कई कंपनियों के ब्रांड अंबेस्डर हैं। ऐसे में विदेशी कपड़े नहीं पहनना उनके लिए भी घाटे का सौदा साबित हो सकता है। भले ही विराट कोहली विदेशी टीमों को पसंद ना करें लेकिन हकीकत यही है कि विराट कोहली को विदेशी जगह और विदेशी कपड़े काफी पसंद आते हैं। विदेशी जगह विराट कोहली को कितने पसंद आते हैं आप इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पिछले साल उन्होंने अपनी शादी भी विदेश में ही की थी।

ये भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

Indian cricket team captain virat kohli and anushka sharma

लेकिन वक्त बदलने के साथ-साथ विराट कोहली में भी काफी बदलाव आया है। क्रिकेट के कई जानकारों का कहना है कि भले ही पहले विराट कोहली को विदेशी चीज काफी पसंद आती थी। लेकिन अब उनका ध्यान देसी चीजों की ओर बढ़ा है। एक पूर्व क्रिकेटर ने बकवास न्यूज़ को बताया कि पहले विराट कोहली शतक लगाने के बाद अंग्रेजी में जश्न मनाते थे। लेकिन अब उन का जश्न मनाने का तरीका देसी हो चला है।

ये भी पढ़ें : इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला

विराट को करीब से जानने वाले लोगों ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि विराट पिछले एक साल में काफी बदल गए हैं। अब उन्हें देसी चीजों से ज्यादा लगाव है यही वजह है कि वह देश की बातें ज्यादा करते हैं। अभी देखना होगा कि विराट कोहली का यह अंदाज कितने दिन इसी तरह रह पाता है।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ