सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख

EuroMillions winner Jane Park from britain
23 साल की जेन पार्क को एक ब्वॉयफ्रेंड की तलाश है
ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन

''तू पैसा-पैसा क्यों करती है। पैसे पर क्यों मरती है। पैसे की लगा दूं ढेरी'' 'दे दना दन' फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के बीच फिल्माया गया यह गाना पैसे के महत्वता की बात करता है। जिसमें अक्षय कुमार ये गाना कैटरीना के लिए गाना गाते हुए दिखते हैं। वो रील लाइफ की कहानी थी लेकिन रियल लाइफ में ब्रिटेन में रहने वाली लड़की भी ऐसा ही कुछ कह रही है। ब्रिटेन में रहने वाली 17 साल की  जेन ने लॉटरी के जरिए करोड़ों रुपए तो जीत लिए,  छह साल बाद लड़की 23 साल की हो गई है। लेकिन इसे अभी तक सच्चा प्यार नहीं मिला है। विदेशी कन्या ने देसी प्यार को पाने के लिए अब एक अनोखा तरीका निकाला है ।विदेशी कन्या का कहना है पैसे लो प्यार दो। जी हां ब्रिटेन की इस लड़की को सच्चे प्यार की तलाश है।  अखबारों से लेकर टीवी तक में इश्तिहार  देकर कहा गया है जो उसे सच्चा प्यार देगा उसे यह लड़की हर साल 60 लाख रुपये देगी।

ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को प्यार में फंसाकर लिए 20 आईफोन, बेचकर खरीद लिया घर

ब्रिटेन की रहने वाली 23 साल की जेन पार्क की 17 साल की उम्र में ही लॉटरी के जरिए करोड़पति बन गई थी। लॉटरी से मिले पैसों से उसने काफी एश—ओ—आराम की, लेकिन इसके बावजूद उसने प्यार में कई बार धोखा खाया। वह हमेशा से सच्चे प्यार की तलाश रही, लेकिन सभी ने उसके पैसों से प्यार जेन अब खुद को काफी अकेला महसूस कर रही हैं।

Last_week_Ms_Park_announced_she_had_broken_up_with_her_footballer_boyfriend
जेन ने अभी हाल ही में अपने फुटबॉलर ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है
जेन को फिलहाल अकेलेपन को दूर करने के लिए एक वेबसाइट लांच कर अपने लिए परफेक्ट मैच की तलाश की और कहा कि यदि उसको उसका प्यार मिल जाता है तो वह उसको एक साल के लिए 60 हजार पौंड यानी करीब 60 लाख रुपए देगी। ब्वॉयफ्रेंड की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। जेन का कहना है कि उन्हें एक ऐसे रिश्ते की तलाश है, जो वफादार हो और जिसे पैसे से मतलब न हो। अभी देखना होगा कि क्या जैन को उनका सच्चा प्यार मिल पाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें : हनीमून पर पीकर टल्ली हुआ दम्पति, जिस होटल में रूके थे उसे खरीदा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ