रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में 14 और 15 नवंबर को हुई। मीडिया में दोनों की शादी की चर्चा है तो वहीं शादी में रणवीर के फूफा ने बवाल खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि रणवीर के फूफा को शादी में सफेद रंग का रसगुल्ला नहीं मिला। जिसकी वजह से वह खासे नाराज हुए। क्योंकि शादी इटली में थी इस वजह से देसी खाना नहीं मिल रहा था। इसी को लेकर फूफा ने मुंह फुला लिया। सभी मेहमान फूफा को मनाने में लग गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद फूफा माने और तब जाकर शादी की सारी रस्में पूरी हो पाई। बताया जा रहा है कि रणबीर के फूफा शादी की खुशी में 12 तारीख को ही इटली पहुंच गए थे। इटली जाने के बाद वह काफी परेशान थे क्योंकि वहां उन्हें भारतीय खाना नहीं मिल रहा था।
ये भी पढ़ें : इटली जाएंगे करणी सेना के लोग, खिलजी और पद्ममावती की शादी रुकवाने की होगी कोशिश
ये भी पढ़ें : तैमूर के लिए विशेष बोतल, बिना कैमरा देखे नहीं पीता है दूध

बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के मनाने पर फूफा जी थोड़ी देर के लिए शांत तो हुए लेकिन रसगुल्ला ना मिलने की नाराजगी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। फूफा जी का ज्वालामुखी फिर से ना फूटे इसलिए किसी ने फौरन स्वैगी से रसगुल्ला ऑर्डर कर दिया, कुछ ही देर में स्कूटर से फूफा के लिए रसगुल्ला का पैकेट आ गया। रसगुल्ले को देखते ही फूफा का चेहरा गुलाब के फूल की तरह खिल गया। फूफा की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी रसगुल्ला खाने के बाद फूफा ने क्या किया इस बारे में मेहमानों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है जैसे ही हमें इस बारे में पता चलेगा हम आपको जरूर बताएंगे तब तक आप बने रहें बकवास के साथ।
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें