सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी

tourist in polluted delhi city

भारत में विदेशी पर्यटक ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार आदि देखने के लिए आते हैं लेकिन अब बदलते दौर में पर्यटकों की पसंद भी बदल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब विदेशी पर्यटक दिल्ली में दिल्ली का प्रदूषण देखने के लिए आएंगे। क्योंकि यह कोई मामूली बात नहीं है। विदेशी पर्यटकओं का मानना है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में है। वो ये देखना चाहते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी में यह प्रदूषण कैसे फैल रहा है और सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।

ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक विदेशी पर्यटक ने बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां सांस लेना कोई आम बात नहीं। लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, इन सबके बावजूद यहां कोई कदम नहीं उठाए जाते। साल दर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया है। लेकिन, कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई तो वो देखना चाहते हैं कि आखिर दिल्ली के लोग और यहां की सरकार इतनी गैर जिम्मेदार कैसे हो सकती है

ये भी पढ़ें : नेता ने गिनवाए प्रदूषण के फायदे, बोले-मच्छरों की मौत हुई, कई बीमारियों का हुआ खात्मा

tourist in polluted delhi city

विदेश से दिल्ली पहुंचे एक पर्यटक के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई जब वह दिल्ली में पहुंचा और कहीं गायब हो गया। वजह थी प्रदूषण की वजह से स्मॉग का होना। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह पर्यटक दिल्ली से बाहर निकल गया। कई किलोमीटर दूर नोएडा की तरफ जाने के बाद से पता चला कि दिल्ली में नहीं है बल्कि यूपी में आ गया है। हालांकि प्रदूषण वहां भी इतना ही था।

ये भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना मास्क घूमने वालों को खतरों के खिलाड़ी शो में डायरेक्ट एंट्री

प्रदूषण के बारे में जब एक नेता से पूछा तो नेता जी का कहना था कि प्रदूषण की देखने के लिए विदेशी लोग भारत में आ रहे हैं यह हमारे लिए सम्मान की बात है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। प्रदूषण को देखने वाले लोग अगर भारत आते हैं तो उन्हें पता चलेगा कि भारत के लोग कितनी कठिन परिस्थिति में भी रह सकते हैं नेताजी ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया कि वह प्रदूषण के लिए कुछ करेंगे।

tourist in polluted delhi city

ये भी पढ़ें : दिल्ली के लड़के ने दहेज में मांगी कार पार्किंग, टूट गया रिश्ता

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए नेता जी ने यहां तक कहा कि वह प्रदूषण देखने वाले विदेशी लेगों को सम्मानित भी करना चाहते हैं। साथ ही उसने लिए एक अलग पैकेज बनाने की भी सोच रहे हैं। जिसके मुताबिक अगर कोई भी विदेशी भारत प्रदूषण देखने के लिए आता है तो उसे इनाम दिया जाएगा। अभी देखना होगा कि क्या सरकार प्रदूषण पर कुछ लगाम लगा पाती है या फिर नेता इसी तरीके से एसी कमरों में बैठकर बातें करते रहेंगे।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...