सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना मास्क घूमने वालों को खतरों के खिलाड़ी शो में डायरेक्ट एंट्री

khatron ke khiladi arjun kapoor

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। डॉक्टरों ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी है। डॉक्टरों ने कहा है कि मास्क ना पहने की वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।  डॉक्टरों के मुताबिक, दिल्ली में मास्क में पहनना खतरों से खेलने जैसा है। इस बड़े और असली खतरे को देखते हुए खतरों के खिलाड़ी शो के निर्माताओं ने दिल्ली से आएग प्रतिभागियों को शो में सीधे एंट्री देने का फैसला कर लिया, इसके बाद करोलबाग के रहने वाले विनय कुमार पहले प्रतिभागी बने जिन्हें खतरों के खिलाड़ी शो में लिया गया, लेकिन उनके एक बयान से शो में हंगामा मच गया

ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा

विनय कुमार का कहना था कि वह दिल्ली में इतने प्रदूषण में रहता है जो कि अब तक का सबसे बड़ा खतरा है, खतरों के खिलाड़ी शो में जिस तरीके के खतरे कभी कभार उठाए जाते हैं, उनसे कहीं बड़े खतरे से वो रोज खोलता है, इसलिए उसके लेवल को देखते हुए उसे शो का विजेता घोषित कर देना चाहिए। विनय की इसी बात को लेकर खतरों के खिलाड़ी शो में आए दूसरे उम्मीदवारों में बहस होने लगी।

delhi man wears pollution mask

इस पूरे विवाद पर 'खतरों के खिलाड़ी' शो के निर्माताओं का कहना है कि दिल्ली में रहने वाले लोग अगर बिना मास्क पहने घर से निकलते हैं तो वह काफी खतरा उठाते हैं, ये काफी हिम्मत की बात है लेकिन, इस वजह से किसी को विजेता घोषित नहीं किया जा सकता। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इस बार शो निर्मातीओं के लिए भी एक मुश्किल की घडी है। वहीं इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई एक पार्टी के नेता ने कहा कि अगर हमने प्रदूषण कम किया होता तो इस तरीके की बात नहीं होती हमने प्रदूषण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की उसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए यही वजह है कि दिल्ली का लड़का विजेता होने की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें : नेता ने गिनवाए प्रदूषण के फायदे, बोले-मच्छरों की मौत हुई, कई बीमारियों का हुआ खात्मा

BJP MP Manoj tiwary distributing mask to delhi people in pollution
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनाते हुए
नेताजी ने हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा है कि यहां रहने वाले लोग सांस के जरिए 24 घंटे में 22 से ज्यादा सिगरेट पी लेते हैं। नेता जी के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले लोग काफी खुश नसीब है क्योंकि बिना पैसे दिए उन्हें सिगरेट मुहैया कराई जा रही है। वहीं दूसरे राज्यों के लोगों को सिगरेट पीने के लिए महीने के हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। क्योंकि, वह दिल्ली में रहते हैं। इसलिए उन्हें यह विशेष सुविधा दी गई है कि दिल्ली के लोग सांस लें और सिगरेट अपने आप उनके अंदर चली जाएगी।

ये भी पढ़ें : कानपुर के युवक का हाहाकारी अविष्कार, अब बिना हेलमेट उतारे थूक सकते हैं गुटखा

नेताजी का दावा था कि लोगों की सिगरेट पीने की आदत को देखते हुए, वह दिल्ली में प्रदूषण कम करना नहीं चाहते। हालांकि यह सारी बातें नेताजी मास्क पहनकर बोल रहे थे। चैनल वालों ने जब नेता जी से संपर्क किया कि क्या वह खतरों के खिलाड़ी में आएंगे तो नेता जी ने साफ इंकार कर दिया। नेता जी का कहना था कि वह हवा के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते इसी वजह से उन्होंने मास्क पहना है।

school kids wears mask to avoid pollution


बताया जा रहा है कि चैनल वाले कई नेताओं के संपर्क में भी हैं जो मास्क पहनते हो। हालांकि, अभी तक कोई भी नेता ऐसा नहीं दिखा है जिसके घर में एयर प्यूरीफायर ना लगा हो या नेताजी मास्क ना पहनते हों। खतरों के खिलाड़ी शो के निर्माताओं की पूरी कोशिश है कि वह किसी ऐसे नेता को अपने शो में शामिल करें, जो बिना मास्क और बिना एयर प्यूरीफायर के अपने घर में रहते हों,।कई दिनों की सर्च के बाद निर्माताओं को अभी तक ऐसा कोई भी नेता नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें : मुंबई को अब शंघाई नहीं वेनिस की तर्ज पर बनाया जाएगा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...