सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?

congress president rahul gandhi and tej pratap yadav
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव
लालू के बड़े लाल ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मांगा है। पांच महीने पहले जिस घर में शहनाई बज रही थी अब उस घर में गम का माहौल है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या से तलाक क्यों मांगा, इसको लेकर हर कोई कंफ्यूज है। किसी को समझ में नहीं आ रहा कि पांच महीने में ऐसा क्या हो गया कि बात तलाक तक पहुंच गई। कई लोग इसको लेकर परेशान हैं तो वहीं राहुल गांधी भी कंफ्यूज हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि तेज प्रताप यादव, ऐश्वर्या से तलाक कैसे मान सकते हैं। क्योंकि करीब 10 साल पहले ऐश्वर्या की शादी अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई थी तो ऐसे में तेज प्रताप यादव कौन होते हैं जो ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी लगाएं।

ये भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने कराया तेज प्रताप की सालियों का नुकसान

tej pratap yadav with his wife aishwarya
करीब पांच महीने पहले ही तेज प्रताप यादव की शादी ऐशवर्या से हुई थी
ये भी पढ़ें : जब कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की बात करते हुए गुस्सा हो गए। लेकिन जब कांग्रेस के नेता ने राहुल गांधी को समझाया कि ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी हैं जिनकी शादी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से पांच महीने पहले हुई थी। तब जाकर राहुल गांधी को पूरा मामला समझ में आया। लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूके। पता नहीं यह बात सच है या झूठ है कांग्रेस नेता ने तो यहां तक कहा कि राहुल गांधी का कहना था कि क्योंकि ऐश्वर्या के पास राफेल की कुछ जानकारियां हो सकती हैं इसलिए उन्हें तलाक दिया जा रहा है। राहुल गांधी चाहते हैं कि ऐश्वर्या को सामने लाया जाए और उनसे इसके बारे में सारी बातें पूछी जाएं।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

tej pratap yadav playing flute
कान्हा बनकर बांसुरी बजाते तेज प्रताप यादव
वहीं, लालू प्रसाद यादव के लाल की तलाक की खबरें जब उड़ी तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने तो यहां तक लिखा कि तेज प्रताप यादव ऐश्वर्या से तलाक इसलिए ले रहे हैं क्योंकि खाने में वह चारा नहीं देती थी। जिसकी वजह से तेज प्रताप यादव गुस्सा हो गए। क्योंकि बचपन से चारा खाने के शौकीन तेज प्रताप को खाना पसंद नहीं आता और वह चारा खाना चाहते हैं। वहीं, ऐश्वर्या को चारा खाने की आदत नहीं थी। इसी वजह से उनसे तलाक लिया गया है। बकवास न्यूज़ इस बात की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं करता है कि इसमें कितनी सच्चाई है कितनी झूठ है।

ये भी पढ़ें : BSP नेता के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ीं, गुलाबी पैंट पहनने के लिए अलग से चलेगा केस

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...