देश के कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। वहीं, अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी बीच जनता का मूड किसी भी पार्टी के लिए अच्छा नहीं लग रहा है। नेताओं के कई काम जनता को पसंद नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोग वोट डालने तो जा रहे हैं लेकिन किसी पार्टी को वोट देने की बजाय वह नोटा पर बटन दबा रहे हैं। इसकी वजह से कई राजनीतिक पार्टियों के नेता परेशान हैं। लेकिन इस परेशानी का हल एक नेता जी ने निकाल लिया है नेता जी ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर नोटा नाम की अलग पार्टी बनाई है।
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?
नेताजी ने चुनाव के बाद खुद को मुख्यमंत्री बनने का दावा भी पेश कर दिया है। साथ ही उन्होंने नए कपड़े भी सिलवा लिए हैं। बकवास न्यूज से बात करते हुए नेता जी ने बताया कि इस बार जनता किसी भी पार्टी को पसंद नहीं कर रही है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और नोटा नाम की अलग पार्टी का गठन किया। क्योंकि लोग नोटा पर बटन दबाते हैं इसलिए वह उनकी पार्टी पर बटन दब आएंगे और वह जीत जाएंगे।
ये भी पढ़ें : BSP नेता के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ीं, गुलाबी पैंट पहनने के लिए अलग से चलेगा केस
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
ये भी पढ़ें : दाहिने हाथ से काम करने वालों को निकालेगी लेफ्ट पार्टी
भले ही नेता जी नोटा पार्टी की खुशियां मना रही है। लेकिन, नोटा पार्टी के बारे में चुनाव आयोग की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। वहीं कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने नेताजी की आलोचना करनी शुरू कर दी है। एक नेता जी ने कहा कि कोई भी नौटंकी पार्टी नहीं बना सकता अगर ऐसा होता तो वह पहले ही यह काम कर लेते अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले में चुनाव आयोग का क्या रुख हो पाता है
ये भी पढ़ें : नेता ने गिनवाए प्रदूषण के फायदे, बोले-मच्छरों की मौत हुई, कई बीमारियों का हुआ खात्मा
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें