ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार नहीं अर्थव्यवस्था के बारे में चिदंबरम से सवाल कर रही है ईडी
नई दिल्ली: अमेजन और फिल्पकार्ट वाले बड़ा सेल चला रहे हैं, बिग सेल में अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग फोन लांच कर रही हैं। शाओमी भी ऐसा ही कुछ करने जा रही है। लगातार लगभग लगभग हर महीने में उनका एक फोन लांच हो जाता है। लेकिन इस बार यह कंपनी कुछ अलग करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शोओमी का नया फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। लेकिन, यह वाला फोन इस बार रॉकेट लॉन्चर से लॉन्च होगा। आपको सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सूत्रों का यही दावा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि कंपनी की फेम मिल सके। इससे पहले ऐसा किसी भी कंपनी नहीं किया है। अपने आप को सबसे अलग दिखाने की इस होड़ में कंपनी ऐसा करने की तैयारी में है। हालांकि, यह वाला फोन रॉकेट लांचर से कब लॉन्च होगा इस बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
ये भी पढ़ें : लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र के बाद, ज्योतिष ने बनाया विधायक यंत्र
जब कंपनी से बकवास न्यूज़ ने बात की तो कंपनी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। कंपनी का कहना था कि पहले वह इस पूरे मामले में तैयारी कर ले। उसके बाद ही वह कुछ बता सकते हैं। वहीं सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि कंपनी अभी अपने पत्ते खोलने की तैयारी में नहीं है। कंपनी नहीं चाहती कि लॉन्चिंग से पहले कुछ भी बात मीडिया के जरिए पब्लिक को पता चले। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए जब हमने कंपनी के मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बार उनका फोन हर बार की तरह अलग होगा। हालांकि, कीमत के बारे में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए आपको सारी बातें पता चल जाएंगी।
ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’
जब से बाजार में इस तरीके की बाते हैं तब से लोग भी काफी इंटरेस्ट ले रहे हैं। मोबाइल का शौक रखने वाले करोल बाग के अमित से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार होगा जब कोई कंपनी इस तरीके का कदम उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि जब भी मार्केट में नया फोन लांच होता है। सबसे पहले वह खरीदते हैं ताकि वह दुनिया को फोनों के बारे में बता सके इसलिए इस फोन को वह सबसे पहले खरीदेंगे। अभी देखना होगा कि यह फोन कैसा हो पाता है इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें