सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नौ बजे दूसरे की पत्नी पर लाइट मार रहा था युवक, जमकर हुई पिटाई

bhabhi ji ghar par hain
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य : भाभी जी घर पर हैं)
ये भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम से परिवार को पता चली दफ़्तर की हक़ीक़त, युवक पर आया तरस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाँच अप्रैल यानी रविवार की रात को नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट्स ऑन करने को कहा। इसके बाद देश भर के अलग अलग हिस्सों से देखा गया कि हर कोई अपनी बालकनी में खड़े होकर दीए जला रहा है, लाइट जला रहा है और जो कोई ये दोनों नहीं कर पाया उसने अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट ऑन करके बताया कि कोरोना कि इस लड़ाई में वो भी साथ है। लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में एक ऐसा वाक़या भी सामने आया जिसके बाद नौबत हिंसाऔर पुलिस केस पर पहुँच गई । ग्रेटर नोएडा की एक जानी मानी सोसाइटी में एक युवक अपनी बालकनी में खड़े होकर फ़्लैश लाइट का इस्तेमाल कर रहा था। कुछ देर तक तो उसने लाइट जलाए रखी। बाद में दूसरे किसी शख़्स की पत्नी पर फ़्लैश लाइट मारते हुए उसको देखा गया ,जिसके बाद वाद विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार

परिवार ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए युवक को चेतावनी दी कि वह अपने फ़ोन की लाइट बंद कर ले और उनके परिवार की बहू पा लाइट आना जाना है लेकिन युवा इस चेतावनी को नहीं सुन पाया क्योंकि काफ़ी आवाजें आ रही थी लोग तालियां बजा रहे थे जिसकी वजह से युवकों को सुनाई नहीं दिया और उसमें इस चेतावनी की तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सौ नम्बर पर फ़ोन करदिया। महज़ पंद्रह मिनट में पुलिस वाले भी वहाँ पर पहुँच गए और युवक से पूछताछ करने लग गए इस पर युवक ने बताया कि वो फ्लैशलाइट नहीं मार रहा था। उसने अपने फ़ोन की फ़्लैश लाइट को जलाकर एक जगह रख दिया था जिसके बाद उसे नहीं पता कि फ़्लैश लाइट के आगे पीछे कौन आ रहा है तो इसलिए वो इस पूरे मामले में निर्दोष हैं।

ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे बकवास गाने, जिनको सुनने के बाद कराना पड़ सकता है कानों का इलाज

दो दोनों तरफ़ की बातें सुनकर पुलिस वालों को समझ में आ गया कि युवक में ये सब जानबूझकर नहीं किया है इसलिए पुलिस मामले को शांत करा कर वहाँ से चली गई लेकिन परिवार वालों का कहना था कि वह जानबूझ कर ऐसा कर रहा है अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले में आने वाले समय में क्या कुछ हो पाता है।

ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...