नई दिल्ली: दुनिया भर में इन दोनों कोरोना चर्चा में है। कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन हो चुका है, किसी को भी अंदर बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। ख़तरा है अगर कोरोना किसी ने एक में फैल गया तो ये सब को चपेट में ले लेगा। रोज़ाना सुबह उठने के बाद दफ्तरों में जाने वाले लोगों को अब दफ़्तर उन्हें वर्क फ़ॉर्म होम यानी घर से ही काम करने की इजाज़त दे दी है जिसके बाद अब कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है हर कोई घर में रह कर ही काम कर रहा है इसको देखते हुए हैं जो घरवाले कहते थे कि दफ़्तर में जाकर बैठ कर आ जाते हो अब उन्हें समझ में आ रहा है कि दफ़्तर में कितना काम होता था। हमेशा ऑफ़िस में जाकर काम करने वाले युवक के परिवार वाले आप अपने बच्चे को घर में काम करता देख उस पर तरस खा रही है लगातार 12 घंटे तक लैपटॉप के सामने बैठा रहना और फिर उस पर काम करते रहना कोई आसान काम नहीं होता ये अब घर वालों को समझ में आ रहा है।
ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार
राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले राहुल के परिवार से जब बकवास न्यूज ने बात की तो परिवारवालों के चेहरे पर हमदर्दी साफ़ तौर पर देखी जा सकती थी। परिवार का कहना था कि उसने पहले कभी राहुल के बारे में इतना सोचा ही नहीं उसे लगता था कि ये जिस तरीक़े से घर पर निठल्ला रहता है उसी तरीक़े से ये ऑफ़िस में भी कुर्सी पर बैठकर आ जाता होगा। लेकिन जब से वॉक फ़ॉर्म होम हुआ है तब से उन्हें समझ में आ रहा है कि यहाँ कितना काम होता है। उनका बेटा ऑफ़िस में जाकर कितना काम करता है ।
ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे बकवास गाने, जिनको सुनने के बाद कराना पड़ सकता है कानों का इलाज
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए मज़ाक मज़ाक में राहुल ने कहा कि वार्क फ़ॉर्म होम करने के बाद से उसके घर वाले अब मुझसे रोज़ पूछ लिया करते हैं कि खाने में कौन सी सब्ज़ी खाओगे तो इससे उसको भी अच्छा लगता है अभी देखना होगा कि ये पूरा का पूरा मामला कितने दिनों तक ऐसे ही बना रहता है। इस पूरी ख़बर के साथ आप बने रहिए हमारे साथ हम आपको अपडेट करते रहेंगे ।
ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें