ग़ाज़ियाबाद में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए... जब एक दंपति ने अपने बेटे को चुटकुला सुनाने को कहा और उनके बेटे ने AIB के तन्मय भट्ट वाले अश्लील चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए...वाकया इंदिरापुरम इलाके का है, जहां सॉफ्टवेयर में काम करने वाले वरुण और उनकी बीवी तान्या के घर मेहमान आए थे... रस्मन दोनों ने अपने 6 साल के बेटे रिहान से मेहमानों का मनोरंजन करने को कहा और रिहान ने यूट्यूब पर सुने AIB के भद्दे चुटकुले सुनाने शुरू कर दिया... दोनों ने अपने बेटे को रोकना चाहा लेकिन रिहान तब तक F, B जैसे तमाम शब्दों वाले तमाम चुटकुले सुना चुका था, अपने अपमान के बाद इन दोनों के घर आए मेहमान ने पुलिस रिपोर्ट करवाई है... उनका कहना है कि जानबूझ कर वरुण और तान्या ने अपने बेटे से भद्दे और अश्लील चुटकुले सुनाने को कहा...जबकि रिहान के माता-पिता का कहना है कि उन पर लग रहे आरोप गलत है...शुरूआती जांच के बाद पता चला है... वरुण अपने आई-पैड पर AIB और तन्मय भट्ट के वीडियो देखते थे जिसे बाद में रिहान देखता, और वरुण को हंसते देख उसे लगा कि बाकी लोगों को भी ये पसंद आता है
रिहान से जब पूछा गया कि आपने ऐसे जोक क्यों सुनाए तो उसने मासूमियत से कहा F** off… रिहान ही नहीं उसकी उम्र के कई बच्चों की परवरिश परिवार की जगह गैजेट के भरोसे हो रही है... और कोई बड़ी बात नहीं अगर कुछ वक्त बाद बच्चे इन गैजेट को चाचा-बुआ समझने लगे.
नोट - ये निहायत ही बकवास खबर है, इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है, इसे सिर्फ मनोरंजन के लिया लिखा गया है
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें