IPL में
बार बार हारने के बाद अब दिल्ली डेयरडेविल्स ने विशेष दर्जे की मांग की है, साथ ही कहा है कि
उनका आईपीएल में स्कोर 100 रन से शुरू किया जाए... दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोप लगाया
है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से ही आईपीएल में शहर की
टीम का प्रदर्शन इतना बुरा है, बीजेपी नेता नरेंद्र गुप्ता
ने कहा टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए राज्यपाल को तुरंत कैप्टन बनाया जाए... इस
बीच दिल्ली टीम के खिलाड़ी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्यों हर बार आईपीएल
में उनकी टीम को सिर्फ इसलिए खिलाया जाता है ताकि बाकी टीम्स जीत सकें... टीम
मैनेजमेंट ने इसीलिए बीसीसीआई से कहा है कि दिल्ली डेयरडेविल को विशेष दर्जा दिया
जाए ताकि उनके जीतने की कुछ उम्मीद बन सके, टीम फिलहाल अंक
तालिका में फिर से नीचे बनी हुई है
वहीं
एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है टीम के खराब प्रदर्शन की वजह इसका नाम है तो मुसलिम
बादशाह के नाम पर है... टीम फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में खेलती है और मंत्री ने कहा
कि मैदान का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट मैदान कर दिया जाए तो दिल्ली की
टीम फिर जीतने लगेगी... और वो आईपीएल ही नहीं फुटबॉल वर्ल्ड कप तक जीत जाएगी...
दिल्ली में राज्यपाल ने भी इस सलाह का समर्थन किया है..
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें